Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली पहली हार, इंग्लैड ने 3-1 से दी शिकस्त

भारत की तरफ से मैच के 60वें मिनट में इकलौता गोल वंदना कटारिया ने किया।

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली पहली हार, इंग्लैड ने 3-1 से दी शिकस्त
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 2 Aug 2022 4:26 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। भारत को अपने तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के द्वारा 1-3 से हार मिली हैं।

मैच शुरू होने के बाद से ही इंग्लैंड की टीम ने भारत पर दबाव बनाए रखा और शुरूआत में ही गोल दाग दिया, जिसके बाद इंग्लैंड ने लगातार दो गोल करके दबाव को बरकरार रखा। भारत की तरफ से मैच के 60वें मिनट में इकलौता गोल वंदना कटारिया ने किया। वहीं, इंग्लैंड के लिए पहला गोल जिसेल एंसली और दूसरा गोल टेस होवार्ड ने, जबकि मार्टिन ने टीम के लिए तीसरा गोल किया।

बता दें कि, भारत ने इससे पहले घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था।

भारतीय टीम इस हार के बाद तीसरे स्थान पर चली गई। उसके तीन मैच में छह अंक हैं, वहीं, इंग्लैंड शीर्ष पर पहुंच गया है, उसके तीन मैच में नौ अंक हैं। अब भारत का चौथा मुकाबला दूसरे स्थान पर बनें कनाडा की टीम से हैं, जो तीन अगस्त को होगा।

Next Story
Share it