Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

हॉकी विश्व कप में भारत के लिये सबसे बड़ी चुनौती पेश करेगा आस्ट्रेलिया: अजीत पाल

आस्ट्रेलिया ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक मैच में भारत को 7-0 से शिकस्त दी थी

Ajit Pal Hockey
X

अजीत पाल 

By

Bikash Chand Katoch

Updated: 25 Dec 2022 2:57 PM GMT

महान हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह का मानना है कि घरेलू ज़मीन पर होने वाले विश्व कप में भारत के लिये सबसे बड़ा खतरा आस्ट्रेलियाई टीम होगी जिससे मेजबानों को उनसे मिलने वाली कड़ी चुनौती से निपटने के लिये अपनी पूरी क्षमता से खेलना होगा। सिंह ने कहा कि मेजबान एकजुट खेलकर ही आस्ट्रेलिया की चुनौती से पार पा सकते हैं।

विश्व कप विजेता (1975) टीम के कप्तान सिंह ने कहा, ''भारतीय टीम को प्रत्येक मैच को अति महत्वपूर्ण मुकाबले के तौर पर लेना चाहिए। हां, आस्ट्रेलिया मुश्किल टीम है, लेकिन उन्हें अपनी पूरी क्षमता से खेलना होगा। जीतना या हारना खेल का हिस्सा है, लेकिन आप हर वक्त अपना सर्वश्रेष्ठ करते हो।''

भारत ने विश्व कप में एकमात्र स्वर्ण पदक 1975 में कुआलालंपुर में अजित पाल सिंह की कप्तानी में जीता था। भारत के लिए 47 साल बाद दोबारा हॉकी विश्व कप जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि उसे स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ कड़े ग्रुप में रखा गया है।

आस्ट्रेलिया ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक मैच में भारत को 7-0 से शिकस्त दी थी।

विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जायेगा जिसमें 16 टीमें ट्राफी के लिये एक दूसरे से भिड़ेंगी। भारत, स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, नीदरलैंड, अर्जेन्टीना, जर्मनी, न्यूजीलैंड, कोरिया, फ्रांस, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, जापान और चिली उन 16 टीम में शामिल हैं जो खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

Next Story
Share it