Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

एशिया कप में भारत ने जापान को हराकर जीता कांस्य पदक, अंतिम मैच में 1-0 से दी शिकस्त

भारत की ओर से राजकुमार पाल ने मैदानी गोल किया

Hockey Asia Cup
X

 हाॅकी एशिया कप में भारतीय टीम ने जीता कांस्य पदक

By

Amit Rajput

Updated: 2 Jun 2022 9:14 AM GMT

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे हाॅकी एशिया कप में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीत लिया। भारत ने बुधवार को खेले मुकाबले में जापान की टीम को 1-0 से शिकस्त दे दी। भारत की ओर से राजकुमार पाल ने मैदानी गोल किया। वही इस हार के बाद जापान की टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही। इसके पहले भारत अंतिम चार में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेलकर फाइनल से बाहर हो गया था।

भारत ने मैच में ही शुरू से आक्रमण खेल दिखाया। भारत ने पहले पांच मिनट में कई हमले बोले लेकिन डी के भीतर उन्हें कामयाबी नहीं मिली। सातवें मिनट में उत्तम सिंह ने जवाबी हमले पर दाहिने फ्लैंक से राजकुमार को गेंद सौंपी जिसने जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा को छकाकर गोल दाग दिया।

तीन मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। पहले क्वॉर्टर के आखिरी पांच मिनट में जापान ने बराबरी का गोल दागने की बहुत कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति काफी मजबूत दिखी।

भारत को एक और गोल करने का मौका भी मिला लेकिन एस वी सुनील के पास पर राजकुमार का शॉट ऊपर से निकल गया। आखिरी दो क्वॉर्टर में जापानियों ने काफी कोशिश की लेकिन बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में भारतीय रक्षण बहुत चुस्त था। जापान को 48वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर लगातार मिले जिन पर गोल नहीं हो सका। वही फाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

Next Story
Share it