Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Hockey World Cup: भारत के पास 2023 का खिताब जीतने की क्षमता -अशोक ध्यानचंद

अशोक ध्यानचंद का मानना है कि घरेलू मैदान पर अपने देश की टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अभी संभावनाएं प्रबल हैं।

Hockey World Cup: भारत के पास 2023 का खिताब जीतने की क्षमता -अशोक ध्यानचंद
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 10 Jan 2023 7:24 PM GMT

हॉकी विश्व कप का आगाज जल्दी ही होने वाला हैं, जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। ओडिशा में 13 जनवरी से शुरू होने वाले एफआईएच विश्व कप से पहले पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद ने कहा है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम में 2023 की ट्रॉफी जीतने की पूरी काबिलियत हैं। अशोक ध्यानचंद का मानना है कि घरेलू मैदान पर अपने देश की टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अभी संभावनाएं प्रबल हैं। भारत के पास अच्छे स्ट्राइकर, पेनाल्टी कॉर्नर लेने वाले और अच्छे गोलकीपर हैं इसलिए इस विश्वकप में उनके पास दूर तक जाने का मौका हैं।

हॉकी विश्व कप 1975 के फाइनल में गोल कर टीम को स्वर्ण दिलाने वाले अशोक कुमार ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और वो सराहनीय है। टीम के खिलाड़ियों में एक-दूसरे को सपोर्ट करने की भावना साफ तौर पर नजर आती है जो टीम को ऊंचाई तक ले जाने में सहायक सिद्ध होती है।"

अशोक ने बाकी टीमों के मुकाबले भारत के प्रदर्शन को लेकर कहा, "भारतीय खिलाड़ी बहुत उत्साहित या भावुक हो जाते हैं लेकिन अगर वो अपना फोकस रख सके तो ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व कप जीतने के सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं। नीदरलैंड का विश्व कप में हमेशा अच्छा प्रदर्शन रहता है और उसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। पिछले कुछ टूर्नामेंटों में टीम ने काफी सुधार किया है, इसलिए मुझे उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।"

उन्होंने कहा कि भारत के साथ साथ बेल्जियम, अर्जेंटीना और इंग्लैंड भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए, कम से कम छह-सात टीमें हैं जो शीर्ष पर हो सकती हैं। यह बेहद दिलचस्प होगा क्योंकि टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले होने वाले है और हॉकी को इसकी जरूरत है।

बता दें भारत ने पहला और इकलौता हाकी विश्व कप खिताब 1975 में जीता था और इसके बाद टीम को ऐसी सफलता नहीं मिली। हालाकि इस बार भारतीय टीम से बेहद उम्मीद है कि वह खिताब जीतकर सालों के सूखे को खत्म करेगी।

Next Story
Share it