Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बन सकते हैं जूनियर हॉकी कोच

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बन सकते हैं जूनियर हॉकी कोच
X
By

Ankit Pasbola

Published: 6 Dec 2019 9:58 AM GMT

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह अपनी नई पारी का आगाज कर सकते हैं। वह भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हॉकी इंडिया के करीबी सूत्रों के मुताबिक इस बारे में सरदार सिंह और शीर्ष अधिकारियों के बीच बात भी हो चुकी है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सरदार सिंह नये साल में इस जिम्मेदारी में नजर आ सकते हैं। इससे पहले हॉकी इंडिया ने जून में जूड फेलिक्स को कोच पद से हटा दिया था। टीम के निरंतर खराब प्रदर्शन के कारण जूड फेलिक्स को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था। उसके बाद से यह पद खाली पड़ा है। हरेन्द्र सिंह को भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच पद से हटाने के बाद जूनियर टीम के कोच की पेशकश की गई थी। हरेन्द्र की भारत की सीनियर टीम के चीफ कोच के बराबर तनख्वाह की मांग की जिस कारण बात नहीं बन पाई।

यह भी पढ़ें: मेजर ध्यानचंद के बारे में दस ऐसी रोचक बातें जो सबको जाननी चाहिए

मौजूदा समय में टीम के कोच की जिम्मेदारी बीजे करियप्पा संभाल रहे हैं। भारत के सफलतम मिडफील्डर में शूमार सरदार सिंह को कोचिंग का अनुभव नहीं है लेकिन उन्हें बतौर खिलाड़ी खेल की अच्छी समझ है। उन्होंने विश्व कप, ओलंपिक, एशियाई खेलों, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अगर सरदार सिंह भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच बन जाते हैं तो निश्चित ही उनका अपार अनुभव टीम के काम आएगा।

Next Story
Share it