Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी एक बार फिर उड़ीसा के हिस्से में आई

पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी एक बार फिर उड़ीसा के हिस्से में आई
X
By

Ankit Pasbola

Published: 28 Nov 2019 4:33 AM GMT

इस माह के शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने यह घोषणा की थी कि भारत आगामी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा। अब उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह स्पष्ट किया है कि भुवनेश्वर और राउलकेला में विश्व कप के मैच खेले जायेंगे। नवीन पटनायक ने कलिंगा स्टेडियम में एक संक्षिप्त समारोह में यह जानकारी दी। गौरतलब हो कि पुरुष हॉकी विश्व कप 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 तक भारत में खेला जायेगा।

इस समारोह में एफआईएच और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद, ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा मौजूद थे। भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम 2018 में इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है। सफल आयोजन के कारण हॉकी इंडिया ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए फिर से बोली लगाई और सफलता हासिल की। इससे पहले भारत ने मुंबई (1982), नई दिल्ली (2010) और भुवनेश्वर (2018) में हॉकी की मेजबानी की थी।

https://twitter.com/Naveen_Odisha/status/1199689908933148672?s=20

यह भी पढ़ें: ओलम्पिक 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल ए में मिली जगह, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल

इससे पहले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने भारत को मेजबानी मिलने के अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था, “हम सभी 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की बोली जीतने के लिए बहुत खुश हैं। जब हमने बोली लगाई थी, तो हम अपने देश को आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक और कारण देना चाहते थे। हमने अंतिम विश्व कप 1975 में जीता था। अपने घर पर अपने राष्ट्रीय खेल के एक बड़े टूर्नामेंट को देखने के लिए इससे बेहतर अवसर क्या हो सकता है। पिछले विश्व कप की मेजबानी के बाद हमें विश्वास था कि हम एक और पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर सकते हैं। पिछले वर्ष हुए विश्व कप का अनुभव का उपयोग करते हुए हम आगामी 2023 विश्व कप का और भव्य आयोजन करेंगे।”

Next Story
Share it