Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

भारतीय महिला हॉकी टीम का इंग्लैंड दौरा: टीम इंडिया का अनबिटेन सफ़र जारी, दूसरे मैच में भी भारत अपराजित

भारतीय महिला हॉकी टीम का इंग्लैंड दौरा: टीम इंडिया का अनबिटेन सफ़र जारी, दूसरे मैच में भी भारत अपराजित
X
By

Syed Hussain

Published: 30 Sep 2019 5:37 AM GMT

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में भी मेज़बान ग्रेट ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी और मुक़ाबला 1-1 से ड्रॉ करा दिया। टीम इंडिया ने इस दौरे पर पहला मैच 2-1 से जीता था।

तीसरे मैच में भी भारतीय महिला टीम का कमाल जारी, इंग्लैंड पर 1-0 की बनाई बढ़त

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1178340638716071936?s=20

पहला क्वार्टर इंग्लैंड 1 भारत 0

भारतीय महिला टीम ने पहले मैच में इंग्लैंड को 1-0 से दी थी मात

मैच की शुरुआत भारत ने बेहतरीन अंदाज़ में की थी, जब पहले दो मिनट में ही टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया था लेकिन भारत इसे गोल में बदलने से चूक गया। कुछ ही देर बाद ग्रेट ब्रिटेन को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला और उन्होंने इसे ज़ाया नहीं होने दिया और मैच का पहला गोल करते हुए बढ़त बना ली थी। पहले क्वार्टर तक इंग्लैंड को भारत पर 1-0 की बढ़त हासिल थी।

दूसरा क्वार्टर (हाफ़ टाइम) इंग्लैंड 1 भारत 0

हालांकि दूसरे क्वार्टर में भी भारत को पेनल्टी कॉर्नर शुरुआत में ही मिल गया था, लेकिन इसे भी टीम इंडिया गोल में तब्दील नहीं कर पाई। इंग्लैंड लगातार भारत पर दबाव बनाए हुए थे और स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ। हाफ़ टाइम तक इंग्लैंड के पास 1-0 की बढ़त मौजूद थी।

तीसरा क्वार्टर इंग्लैंड 1 भारत 0

तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय महिला टीम के पास कई मौक़े तो आए लेकिन मेज़बान टीम की मज़बूत रक्षापंक्ति को टीम इंडिया भेद पाने में फिर नाकाम रही और तीसरा क्वार्टर भी बिना किसी गोल के ख़त्म हुआ। यानी अभी भी मैच में इंग्लैंड की महिला टीम आगे थी।

चौथा क्वार्टर (फ़ुल टाइम) इंग्लैंड 1 भारत 1

आख़िरी क्वार्टर में लालरेमसियामी के गोल ने मैच 1-1 से किया बराबर

हॉकी की हर अपडेट सबसे पहले हिन्दी में सिर्फ़ यहां

अब सभी की नज़रें चौथे और आख़िरी क्वार्टर पर थीं, भारतीय खेल प्रमियों की उम्मीदें टिकी थीं और इसे पूरी तरह से सही साबित किया लालरेमसियामी ने, जिन्होंने बेहतरीन गोल करते हुए भारत की वापसी करा दी और अब स्कोर 1-1 से बराबर हो गया था। इसके बाद दोनों टीमों की तरफ़ से ख़ूब प्रयास हुए लेकिन गोल फिर न हो सका और इस तरह से मुक़ाबला 1-1 पर ख़त्म हो गया।

Next Story
Share it