Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने न्यूज़ीलैंड को 4-1 से हराया

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने न्यूज़ीलैंड को 4-1 से हराया
X
By

Ankit Pasbola

Published: 7 Dec 2019 12:44 PM GMT

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे तीन देशों के जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4-1 से हरा दिया। भारत की ओर से शर्मिला देवी ने दो गोल किये जबकि लालरिंडिकी और ब्यूटी डुंगडुंग ने एक-एक गोल किये। अब भारतीय टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया से अपना चौथा और आखिरी मैच खेलेगी।

मैच शुरू होते ही न्यूज़ीलैंड ने चौथे मिनट में ही पेनल्टी कार्नर मिल गया जिस पर कीवी टीम ने गोल करने में कोई गलती नहीं की। हालांकि, न्यूज़ीलैंड की यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। भारत की ओर से शर्मिला देवी ने 12वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई मौके बनाये लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके। अंततः भारत की ओर से 27वें मिनट में ब्यूटी डुंगडुंग ने गोल किया और भारत को बढ़त में ला दिया।

यह भी पढ़ें: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया

तीसरे क्वार्टर में शर्मिला देवी ने 43वें मिनट में गोल करके टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। यह शर्मिला का दूसरा मैदानी गोल था। चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे युवा खिलाड़ी लालरिंडिकी ने गोल में तब्दील कर दिया। इसके बाद कोई और गोल देखने को नहीं मिला और भारत ने 4-1 से मैच जीत लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया जबकि ऑस्ट्रेलिया से दूसरे मैच में 1-1 से ड्रॉ खेला था।

यह भी पढ़ें: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-1 से ड्रा पर रोका

Next Story
Share it