Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

ओलम्पिक 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल ए में मिली जगह, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल

ओलम्पिक 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल ए में मिली जगह, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल
X
By

Ankit Pasbola

Published: 24 Nov 2019 11:35 AM GMT

शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने आगामी ओलम्पिक खेलों के लिए पूल की घोषणा की। अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारत को पूल ए में रखा गया है, जहाँ उनके साथ मौजूदा विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया जैसी कड़ी टीमें हैं। इसके अलावा भारत के पूल में स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान हैं। भारतीय महिला टीम को भी पूल ए में जगह दी गई है।

अगर दूसरे ग्रुप की बात की जाय तो पूल बी में बेल्जियम, नीदरलैंड्स, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है। भारत इस समय विश्व हॉकी में पांचवें रैंक पर है। हाल ही में भारतीय पुरुष टीम ने रूस को क्वालीफायर मुकाबलों में 11-3 के एग्रीगेट से हराकर ओलम्पिक का टिकट हासिल किया था। गौरतलब हो कि क़्वालीफायर मुकाबले भुवनेश्वर में इसी महीने खेले गये थे।

https://twitter.com/FIH_Hockey/status/1198272173108088833?s=20

दूसरी तरफ विश्व में 9वीं रैंकिंग की भारतीय महिला टीम को भी पूल ए में जगह मिली है। उसके साथ मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स शामिल है। इसके अलावा पूल ए में जर्मनी, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, चीन और मेजबान जापान शामिल हैं।

Next Story
Share it