Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

टोक्यो टेस्ट इवेंट के पहले मैच में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को दी मात

टोक्यो टेस्ट इवेंट के पहले मैच में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को दी मात
X
By

Syed Hussain

Published: 17 Aug 2019 11:08 AM GMT
FIH ओलंपिक्स क्वालिफ़ायर की तैयारी भारतीय हॉकी टीम ने शानदार अंदाज़ में की। शनिवार को टोक्यो में खेले गए टेस्ट इवेंट के अपने पहले मैच में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 6-0 के बड़े अंतर से शिकस्त देते हुए अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय टीम 5वें स्थान पर काबिज़ है। https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1162681964429623297?s=20 टीम इंडिया ने शुरुआत से ही मैच में पकड़ मज़बूत कर ली थी, वरुण कुमार ने 9वें मिनट में पेनल्टी के ज़रिए गोल करते हुए भारत को बेहतरीन शुरुआत दिला दी थी। पहले क्वार्टर तक भारत के पास 1-0 की बढ़त मौजूद थी, दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा क़ायम रहा, जब आशीष ने गुरजंत को शानदार पास दिया और फिर गुरसाबिहजीत ने उसे गोल पोस्ट में दागते हुए भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
वरुण कुमार ने किया पहला गोल हालांकि मलेशिया की तरफ़ से लगातार प्रहार होते रहे लेकिन भारतीय गोलकीपर करकेरा चट्टान की तरह खड़े रहे और मलेशिया को वापसी का कोई मौक़ा नहीं दिया। हाफ़ टाइम तक भारत की बढ़त मलेशिया पक क़ायम थी। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भी भारत ने लाजवाब अंदाज़ में की जब जसकरण के पास को मनदीप ने गोल में तब्दील करते हुए टीम इंडिया को 3-0 से आगे कर दिया था। इसके बाद भारतीय टीम को एक और पेनल्टी मिली जिसका फ़ायदा मनदीप ने उठाते हुए भारत को 4-0 की बढ़त दिला दी। दो मिनट के अंदर मनदीप का ये दूसरा गोल था। मंदीप सिंह ने किया दो मिनट में दो गोल यहां से मलेशिया का खेल में वापस आना क़रीब क़रीब नामुमकिन था और हुआ भी ठीक वैसा ही, टीम इंडिया ने आख़िरी लम्हों में दो गोल और दागते हुए स्कोर को 6-0 कर दिया था। हरमनप्रीत के बेहतरीन पास पर गुरसाहिब जीत ने मैच का अपना दूसरा गोल किया और इसके बाद एसवी सुनील ने भारत के लिए छठा गोल करते हुए मलेशिया का कचूमर निकाल दिया था। भारत ने मलेशिया पर 6-0 की बड़ी और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने आशीश टोपनो और शमशेर सिंह के तौर पर दो नए चेहरों को मैदान में उतारा था। भारत का टोक्यो टेस्ट इवेंट में अब सामना वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-8 की टीम न्यूज़ीलैंड से रविवार को होगा और फिर अपने आख़िरी मैच में टीम इंडिया मेज़बान जापान से खेलेगा। इससे पहले शनिवार की सुबह भारतीय महिला टीम ने भी जापान को 2-1 से हराते हुए अपने अभियान का आगाज़ जीत के साथ किया था।
Next Story
Share it