Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 13 April 2022 7:26 PM GMT

पूर्व हॉकी कप्तान सुनीता चंद्रा का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। तीन सालों तक भारतीय महिला टीम की अगुवाई करने वाली सुनीता ने सोमवार को अपनी आखिरी साँस ली। उनके बेटे गौरव चंद्रा ने स्पष्ट किया उन्होंने अपनी नींद में ही आखिरी साँस ली।

अर्जुन पुरस्कार जीत चुकी सुनीता ने दस साल भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी टीम के लिए खेली और इस दौरान वर्ष 1963 से 1966 तक वह भारतीय टीम की कप्तान भी रहीं। उनके दो बेटे हैं। सुनीता के पति यतीश चंद्रा हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनकी मृत्यु पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दुःख व्यक्त किया है। पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुनीता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, सुनीता चंद्रा उत्कृष्ट खिलाड़ी और देश की गौरव थीं। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी को नई ऊंचाई प्रदान की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Next Story
Share it