Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

Indian Grand Prix-4: शैली सिंह ने अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद सर्वकालिक दूसरी लंबी कूद लगायी

उन्नीस साल की शैली ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में 28 सेंटीमीटर का सुधार किया

Shaili Singh Long Jump
X

शैली सिंह

By

Bikash Chand Katoch

Updated: 15 April 2023 4:23 PM GMT

उत्तर प्रदेश की युवा शैली सिंह ने शनिवार को बेंगलुरु में ‘इंडियन ग्रां प्री 4‘ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 6.76 मीटर की सर्वकालिक दूसरी लंबी कूद (भारतीय खिलाड़ियों में) लगायी जिससे वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं।

शैली का चारों वैध कूद नयना जेम्स के 6.53 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से बेहतर रही। उनकी सीरीज 6.58 मीटर, फाउल, 6.76 मीटर, 6.64 मीटर, फाउल और 6.66 मीटर रही।

वह इस कूद से अपनी आदर्श और ‘मेंटोर’ अंजू बॉबी जॉर्ज से पीछे सर्वकालिक दूसरे स्थान पर काबिज हो गयीं। शैली के प्रदर्शन के सामने असम के धावक अमलान बोरगोहेन का पुरुष वर्ग में 100 और 200 मीटर का दोहरा खिताब भी फीका पड़ गया।

उन्नीस साल की शैली ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में 28 सेंटीमीटर का सुधार किया। इस तरह वह सर्वकालिक ऊंची कूद लगाने की सूची में ऐश्वर्या बाबू(6.73 मीटर), जेजे शोभा और नीना (6.66), मयूखा जॉनी (6.64), एम प्रजुशा, नयना जेम्स और एन्सी सोजान (6.55) को पीछे छोड़कर अंजू बॉबी जॉर्ज (6.83 मीटर) के बाद दूसरी सर्वश्रेष्ठ भारतीय बन गयी।

वह एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा तय किये मानक को पार करने में सफल रहीं लेकिन 2023 विश्व चैम्पियनशिप के क्वालीफाइंग मानक से नौ सेंटीमीटर से पिछड़ गयीं।

आंध्र प्रदेश की उभरती हुई ट्रैक स्टार ज्योति याराजी, स्प्रिंट डबल हासिल करने का मौका गंवा बैठीं जब उन्हें 100 मीटर में गलत शुरुआत के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। हालांकि, उसने अर्चना सुसींद्रन (तमिलनाडु) के खिलाफ आराम के साथ 200 मीटर जीतकर उस झटके और निराशा को दूर किया। एक वर्ष के बाद 200 मीटर फ्लैट दौड़ दौड़ते हुए, हर्डलर ने 23.60 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय में समाप्त किया।

डीपी मनु (कर्नाटक) और रोहित यादव (उत्तर प्रदेश) ने पुरुषों की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में उन दोनों के बीच 80 मीटर से ऊपर पर पांच थ्रो फेंके। मनु ने शाम के दो सर्वश्रेष्ठ थ्रो किए और 84.33 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ताज जीता। शिवपाल सिंह (उत्तर प्रदेश) ने अपने दूसरे प्रयास में 79.70 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ प्रतियोगिता में वापसी की।

Next Story
Share it