Begin typing your search above and press return to search.

हैंडबॉल

भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई

19वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम को छठां स्थान

भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 7 Dec 2022 6:05 PM GMT

भारत की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने इंचियोन (कोरिया) में 24 नवंबर से 4 दिसंबर, 2022 तक आयोजित 19वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में छठां स्थान हासिल किया। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में यह इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसी के साथ भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने आगामी एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।

इस सफलता के साथ भारतीय लड़कियों का वापसी के बाद नई दिल्ली के करनाल सिंह स्टेडियम में एक समारोह में वापसी के बाद स्वागत किया गया।

भारतीय लड़कियों का वापसी के बाद नई दिल्ली के करनाल सिंह स्टेडियम में एक समारोह में वापसी के बाद स्वागत किया गया। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डा.तेजराज सिंह व कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय सहित रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर रविंदर बुधानिया और दिल्ली जिला हैंडबॉल संघ के सचिव जसबीर सिंह बिस्ला ने खिलाड़ियों को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी। इसके साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि मुझे विश्वास है कि निकट भविष्य में आपके प्रदर्शन में और सुधार होगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा कायम करेंगे।

एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम

ज्योति शुक्ला, नीना शील, मेनका, सुषमा (सभी भारतीय रेलवे), दीक्षा कुमारी, निधि शर्मा, शालिनी ठाकुर, भावना, प्रियंका ठाकुर (सभी हिमाचल प्रदेश), मनदीप कौर, मनिंदर कौर, बनिता शर्मा, राजवंत कौर सभी (पंजाब), रिंपी, आशारानी, प्रियंका, सोनिका (सभी हरियाणा), तेजस्विनी सिंह (उत्तर प्रदेश), सदा राठौड़ (राजस्थान)

टीम कोच- सचिन चौधरी, कार्तिकेयन मदनगुरुस्वामी, मनीषा, संध्या, टीम मैनेजर- डा.तेजराज सिंह, दल प्रमुख-डा.आनन्देश्वर पाण्डेय

Next Story
Share it