Begin typing your search above and press return to search.

जिमनास्टिक्स

जिमनास्ट दीपा कर्माकर 21 महीने के लिए निलंबित, प्रतिबंधित दवा के सेवन का आरोप

अब भारतीय जिमनास्ट पर यह निलंबन 10 जुलाई, 2021 से लेकर 10 जुलाई, 2023 तक प्रभावी रहेगा।

Dipa Karmakar Gymnastics
X

दीपा कर्माकर

By

Bikash Chand Katoch

Updated: 4 Feb 2023 7:28 AM GMT

भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के चलते फंस गई हैं। अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। यह प्रतिबंध 10 जुलाई 2023 तक जारी रहेगा।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की निषिद्ध सूची के अनुसार, कर्माकर हिजेनामाइन (S3 बीटा -2 एगोनिस्ट) के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। 11 अक्टूबर, 2021 को एक आउट ऑफ कॉम्पिटिशन कंट्रोल के दौरान अंतरराष्ट्रीय जिमनास्टिक फेडरेशन (FIG) की ओर से उनके नमूने एकत्र किया गए थे। FIG एंटी-डोपिंग रूल्स (FIG ADR और विश्व एंटी डोपिंग कोड में समकक्ष प्रावधान) के अनुच्छेद 10.8.2 के अनुसार यह मामला आता है। 11 अक्टूबर, 2021 से एथलीट के सभी परिणाम अयोग्य घोषित किए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने दीपा कर्माकर के डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, "11 अक्टूबर 2021 को फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल जिम्नास्ट (FIG) की ओर से टेस्ट किया गया था। यह सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।" त्रिपुरा की जिम्नास्ट की घुटने की सर्जरी हुई थी और 2018 के बाद से उनका अधिकांश समय रिहैब में ही गुजरा है। आईटीए के अनुसार टेस्ट के बाद से वह किसी प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं रही हैं।

दीपा कर्माकर भारत की टॉप जिम्नास्ट हैं और उनपर यह बैन देश के लिए भी एक बड़ा झटका है। यह निलंबन कर्माकर को इस अवधि के दौरान किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोकेगा, जिससे उनके करियर पर काफी विपरित प्रभाव पड़ सकता है। कर्माकर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रियो ओलंपिक 2016 का प्रदर्शन है, तब वह चौथे स्थान पर रही थीं।। इसके बाद 2018 में तुर्की के मर्सिन में FIG वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप की वाल्ट कॉम्पटिशन में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इससे पहले 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में दीपा कर्माकर ने कांस्य पदक जीता था। दीपा ऐसा करने वाली पहली महिला जिम्नास्ट थीं।

उम्मीद है कि विश्व चैंपियनशिप (23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023) में भाग ले पाएंगी। यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर की तरह होगा।

Next Story
Share it