Begin typing your search above and press return to search.
जिमनास्टिक्स
विदेश में बनेगी भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर की बार्बी डॉल

रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्माकर का नाम ना सिर्फ़ भारत में बल्कि विदेश में भी काफ़ी मशहूर हो चला है। दरअसल खिलौने बनाने वाली अमेरिकी कंपनी मेटेल अपनी 60वीं जयंती मना रही है। इसी मौके पर कंपनी ने 17 देशों की 20 सफल महिलाओं की बार्बी डॉल बनाई है। कंपनी ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए ऐसा किया है। इस लिस्ट में भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर भी शामिल हैं। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता दीपा कर्माकर की बार्बी डॉल अब दुनिया भर के लोग देख सकेंगे। आपको बता दें कि दीपा कर्माकर 2016 रियो ओलिंपिक में एक अंक से कांस्य पदक जीतने से चूक गई थीं। वह ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली जिम्नास्ट हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 2015 में एशियन जिमनास्टिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता है। बता दें कि न्यूयार्क की इस कंपनी मेटेल के कैंपेन में 18 से 85 साल की उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया है। इसमें खिलाड़ियों के अलावा मॉडल, सोशल एक्टिविस्ट और पत्रकार भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ को भेजे गये पत्र में भारतीय खेल प्राधिकरण(SAI) ने दीपा और उनके निजी कोच बिश्वेश्वर नंदी की बाकू और दोहा में एफआईजी विश्व कप में भागीदारी को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद पूरे हिंदुस्तान को उनसे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Next Story