Begin typing your search above and press return to search.

गोल्फ

रिद्धिमा दिलावरी ने महिला प्रो गोल्फ टूर के 14वें चरण का खिताब जीता

रिद्धिमा दिलावरी मौजूदा सत्र में प्राणवी उर्स और हिताशी बख्शी के बाद एक से अधिक खिताब जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बनी

Ridhima Dilawari golf
X

रिद्धिमा दिलावरी

By

Bikash Chand Katoch

Published: 12 Nov 2022 7:49 AM GMT

रिद्धिमा दिलावरी ने शुक्रवार को महिला प्रो गोल्फ टूर के 14वें चरण के फाइनल में छह अंडर 66 के शानदार कार्ड खेला और वह पांच शॉट की बढ़त के साथ चैम्पियन बनी। एक दिन पहले तालिका में शीर्ष पर रही अफशां फातिमा को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए रिद्धिमा ने कुल पांच अंडर 211 का स्कोर बनाया।

वह मौजूदा सत्र में प्राणवी उर्स (पांच) और हिताशी बख्शी (दो) के बाद एक से अधिक खिताब जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बनी।

अफशां ने 10वें होल में बोगी किया जबकि 11वें में डबल बोगी कर बैठी। उनका कुल स्कोर पार 216 का रहा। यह इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है हालाँकि उनको 2018 के बाद अपनी पहली जीत का इंतज़ार है।

गौरिका बिश्नोई (दो ओवर 218) तीसरे जबकि सहर अटवाल (तीन ओवर 219) चौथे स्थान पर रही। सानिया शर्मा और हिताक्षी संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

Next Story
Share it