Begin typing your search above and press return to search.

गोल्फ

भारतीय गोल्फर अदिति ने एल मरयम कप में हासिल किया तीसरा स्थान

अदिति अब भी 2023 रेस टू कोस्टा डेल सोल (ऑर्डर ऑफ मेरिट) में शीर्ष पर चल रही हैं।

भारतीय गोल्फर अदिति ने एल मरयम कप में हासिल किया तीसरा स्थान
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 12 Feb 2023 11:10 AM GMT

भारत की गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक तीसरे और अंतिम दौर में एक अंडर 72 के स्कोर के साथ एल मरयम कप में तीसरा स्थान हासिल किया हैं। भारतीय गोल्फर अदिति का कुल स्कोर सात अंडर रहा।

वहीं स्वीडन की माजा स्टार्क ने अंतिम दौर में चार अंडर के स्कोर से कुल 12 अंडर के स्कोर के साथ खिताब जीता। खास बात है कि यह स्टार्क का छठा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब है।

गौरतलब है कि अदिति अब भी 2023 रेस टू कोस्टा डेल सोल (ऑर्डर ऑफ मेरिट) में शीर्ष पर चल रही हैं। उन्हें 230 अंक मिले जिससे उनके 730 अंक हो गए हैं। अदिति के अलावा स्टार्क को इस हफ्ते 500 अंक मिले जिससे वह दूसरे स्थान पर हैं।

Next Story
Share it