Begin typing your search above and press return to search.

गोल्फ

मनु गंडास ने जीता गोलकोंडा मास्टर्स का खिताब

मनु को इस जीत से 6 लाख की पुरस्कार राशि मिली

मनु गंडास ने जीता गोलकोंडा मास्टर्स का खिताब
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 13 Nov 2022 12:58 PM IST

मनु गंडास ने अंतिम क्षणों में खराब प्रदर्शन करने के बावजूद शनिवार को कुल 23 अंडर 257 का स्कोर बनाकर तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

अंतिम होल में दो बोगी करने के बावजूद मनु (63-60-65-69) दूसरे स्थान पर रहे युवराज सिंह संधू (64-65-65-65) से दो स्ट्रोक आगे रहे। गुरुग्राम के मनु गंडास की इस सत्र की यह पांचवी जीत है और वह पीजीटीआई आर्डर ऑफ़ मेरिट में एक स्थान उठकर दूसरे नंबर पर आ गए है। चंडीगढ़ के युवराज सिंह संधू भी एक स्थान उठे और आर्डर ऑफ़ मेरिट में शीर्ष पर पहुँच गए।

मनु को इस जीत से 6 लाख की पुरस्कार राशि मिली जबकि युवराज को 4 लाख की राशि मिली। बेंगलुरु के सैयद साकिब अहमद (70) कुल 13 अंडर 267 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Next Story
Share it