Begin typing your search above and press return to search.

गोल्फ

भारत की अदिति अशोक ने जीता कीनिया लेडीज ओपन का खिताब

यह अदिति का चौथा एलईटी खिताब हैं।

भारत की अदिति अशोक ने जीता कीनिया लेडीज ओपन का खिताब
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 7 Feb 2023 9:04 AM GMT

भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। अदिति ने लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) गोल्फ में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नौ शॉट की बढ़त के साथ यह खिताब हासिल किया हैं। खास बात है कि यह अदिति का चौथा एलईटी खिताब हैं।

पिछला खिताब नवंबर 2007 में आबूधाबी में जीतने के बाद अदिति ने अपने लगभग 5 साल के सूखे को खत्म किया। उन्होंने चार दौर में क्रमश: 67-70-69-74 का स्कोर बनाया, जिसके बाद उनका कुल स्कोर 12 अंडर 280 का रहा।

बता दें टोक्यो ओलंपिक में अदिति मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गई थी।

अदिति के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष एमेच्योर खिलाड़ी अवनी प्रशांत ने एक अंडर 72 का स्कोर किया और संयुक्त नौवें स्थान पर रही।

Next Story
Share it