Begin typing your search above and press return to search.

गोल्फ

गुरुग्राम में खेली जाएगी 10वीं विमेंस इंडियन ओपन प्रतियोगिता, कई अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ़र्स करेंगी शिरकत

गुरुग्राम में खेली जाएगी 10वीं विमेंस इंडियन ओपन प्रतियोगिता, कई अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ़र्स करेंगी शिरकत
X
By

Syed Hussain

Published: 25 Aug 2019 6:42 AM GMT

भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े गोल्फ़ टूर्नामेंट विमेंस इंडियन ओपन का 10वां सीज़न अक्टूबर मे गुरुग्राम में आयोजित होने जा रहा है। ये प्रतियोगिता गुरुग्राम के DLF गोल्फ़ एंड कंट्री क्लब के गैरी प्लेयर ले आउट में 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी।

500,000 यूएस डॉलर इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2007 में हुई थी, इसके बाद 2009 में ये टूर्नामेंट लेडीज़ यूरोपियन टूर का भी हिस्सा बन गया था। इसके बाद से हर साल इस प्रतियोगिता की चमक बढ़ती ही जा रही है, लगातार दूसरे साल इस प्रतियोगिता में 4 दिनों में 72 होल्स खेले जाएंगे और इसता प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सभी गोल्फ़र्स मौजूद रहेंगी जिसमें इंग्लैंड की बेकी मोर्गन भी रहेंगी जो इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन भी हैं। इसके अलावा 2017 की चैंपियन फ़्रांस की कैमिल शेवेलियर भी अपना जलवा दिखाएंगी। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की एंट्री बहुत तेज़ी से चल रही है, जिससे अंदाज़ा लग रहा है कि इस इवेंट में सोल्हेम कप के खिलाड़ियों के साथ साथ मौजूदा कप्तान कैट्रियोना मैथ्यू भी शामिल हो सकती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला गोल्फ़र्स का लगेगा जमावड़ा

विमेंस इंडियन ओपन हमेशा से ही भारतीय महिला गोल्फ़र्स के लिए एक शानदार मंच रहा है। इसने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को प्रेरणा दी है, जो अब अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ़ टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं। विमेंस इंडियन से अपने करियर का आग़ाज़ करने वाली दिक्षा डागर हाल ही में अदिती अशोक के बाद लेडीज़ यूरोपियन टूर में जीत दर्ज करने वाली दूसरी महिला भारतीय गोल्फ़र बनी हैं। दिक्षा ने मार्च में 2019 दक्षिण अफ़्रीका विमेंस ओपन में जीत का स्वाद चखा था। इनके अलावा वाणी कपूर भी विमेंस इंडियन ओपन की ही खोज हैं जो हाल ही में टॉप-10 में भी रह चुकी हैं। गौरिका बिष्णोई, तवेसा मलिक और रिधिमा दिलावारी भी इसी प्रतियोगिता से अपने करियर के सफ़र की शुरुआत करी थी।

भारतीय गोल्फ़ प्रेमियों को भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का इंतज़ार है जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Next Story
Share it