Begin typing your search above and press return to search.

खिलाड़ी और राजनीति

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह बने हरियाणा के खेल मंत्री

संदीप सिंह के अलावा महिला पहलवान बबीता फोगाट और पुरुष पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह बने हरियाणा के खेल मंत्री
X
By

Ankit Pasbola

Published: 15 Nov 2019 9:44 AM GMT

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने हाल ही में अपने राजनितिक करियर की शुरुआत की है। उन्होंने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से हरियाणा विधानसभा चुनाव में पेहोवा सीट से जीत हासिल की थी। अब संदीप सिंह को हरियाणा का नया खेल मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें स्टेशनरी और प्रिंटिंग विभाग भी दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को अपने पद की शपथ ली।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार कई बड़े खिलाड़ियों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। संदीप सिंह के अलावा महिला पहलवान बबीता फोगाट और पुरुष पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी क्रमश: दादरी और बड़ौदा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

https://twitter.com/BJP4Haryana/status/1194990280321056768?s=20

संदीप सिंह ने भारत की ओर से साल 2004 में अपना अंतरराष्ट्रीय पर्दापण किया और पांच साल बाद उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने 13 साल बाद साल 2009 में प्रतिष्ठित सुल्तान अजलान शाह कप जीता। भारतीय हॉकी के ड्रैग फ्लिकर संदीप को पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ के रूप मे जाना जाता है। हॉकी में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने संदीप को 2010 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

भारतीय टीम को ओलंपिक 2012 में क्वालीफाई करवाने में संदीप सिंफ की अहम भूमिका रही। उन्होंने ओलंपिक क्वालीफायर में सर्वाधिक 16 गोल दागे। उनकी जिंदगी में सूरमा नाम से एक फिल्म भी बनी, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में संदीप के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है।

Next Story
Share it