Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-0 से दी मात

सैफ महिला चैम्पियनशिप में बुधवार को भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की हैं।

सैफ चैंपियनशिप: भारत ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत, पाकिस्तान को 3-0 से दी मात
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 7 Sept 2022 7:52 PM IST

काठमांडू में आयोजित सैफ (दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ) महिला चैम्पियनशिप में बुधवार को भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की हैं। इस जीत के साथ ही चैंपियनशिप में भारत के अजेय क्रम का सिलसिला 27वें मैच में भी जारी रहा।

पाकिस्तान टीम के कप्तान मारिया जमील खान ने आत्मघाती गोल करते हुए दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन डेंगमेई ग्रेस के शानदार गोल के साथ भारत ने मध्यांतर से पहले ही 2-0 की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, जिसके बाद आखिरी क्षणों में सौम्या गगुलोथ के गोल से भारत ने जीत के अंतर को 3-0 कर दिया।

मैच के आखिरी क्षणों में रंजना के क्रॉस को सौम्या ने गोल में बदलकर भारतीय टीम के लिए यादगार जीत पक्की कर दी। बता दें पाकिस्तान पर जीत के बाद अब भारतीय टीम का अगला मैच 10 सितंबर को मालद्वीव से होगा।

Next Story
Share it