Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

भारतीय फुटबॉलर मनीषा कल्याण खेलेगी यूईएफए महिला चैंपियंस लीग, साइप्रस के क्लब के साथ किया करार

मनीषा के पूर्व क्लब गोकुलम केरल एफसी ने दी जानकारी

Manisha Kalyan Football
X

मनीषा कल्याण

By

Amit Rajput

Published: 4 July 2022 9:54 AM GMT

सोमवार को भारतीय फुटबॉल जगत से एक बड़ी खबर सामने आयी। जिसके अनुसार भारतीय महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण यूईएफए महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही साइप्रस चैंपियन अपोलोन लेडीज के साथ करार किया है। उनके इस करार की पुष्टि उनके पूर्व भारतीय क्लब गोकुलम एफसी ने ट्विटर के माध्यम से की।

मनीषा के पूर्व क्लब ने उनके इस करार को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा । "धन्यवाद मनीषा! एक मलबेरियन के रूप में 3 शानदार वर्षों के बाद और हमारे साथ दो आईडब्ल्यूएल खिताब जीतने के बाद, मनीषा ने साइप्रस चैंपियन क्लब अपोलोन लेडीज के साथ दो साल का करार किया है। वह इस सत्र में यूईएफए महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

वही आपको बता दें कि मनीषा ने जनवरी 2019 में हांगकांग के खिलाफ अपनी सीनियर टीम में पदार्पण किया, लेकिन उनके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्हें 2018 में दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स फुटबॉल कप में भाग लेने वाली भारतीय अंडर -17 टीम में शामिल किया गया। इसके बाद 2019-20 सीज़न में, उन्होंने अपने क्लब गोकुलम केरल एफसी को भारतीय महिला लीग का खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें टूर्नामेंट की इमर्जिंग खिलाड़ी चुना गया था।

Next Story
Share it