Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

मणिपुर के स्कूल ने जीता लड़कों के अंडर-14 वर्ग का सुब्रतो कप खिताब

इम्फाल के हैरोक हायर सेकेंडरी स्कूल ने झारखंड के बारवे हाई स्कूल को 2-0 से हराकर लड़कों का अंडर-14 खिताब जीत लिया हैं।

मणिपुर के स्कूल ने जीता लड़कों के अंडर-14 वर्ग का सुब्रतो कप खिताब
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 16 Sept 2022 11:27 AM IST

सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इम्फाल के हैरोक हायर सेकेंडरी स्कूल ने झारखंड के बारवे हाई स्कूल को 2-0 से हराकर लड़कों का अंडर-14 खिताब अपने नाम कर लिया हैं।

गुरुवार को हुए मुकाबले में मैच का पहला गोल पेनल्टी के जरिए हुआ जब एल बिक्रमजीत को बॉक्स के अंदर फाउल किया गया। उन्होंने पेनल्टी को गोल में बदलकर पहले हाफ में हैरोक एचएसएस को बढ़त दिला दी।

वहीं मैच के दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने मौके बनाए लेकिन टीएच शीतल ने शानदार गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना करते हुए 61वें सुब्रतो कप का खिताब हासिल किया।

Next Story
Share it