Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

देश के सबसे बड़े प्री-इंजीनियर्ड कम्पोजिट फुटबॉल स्टेडियम का मेघालय में उद्घाटन

तकनीक का अदभुत मेल, फुटबॉल स्टेडियम 9500 की क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा प्री-इंजीनियर्ड कम्पोजिट फुटबॉल स्टेडियम है।

देश के सबसे बड़े प्री-इंजीनियर्ड कम्पोजिट फुटबॉल स्टेडियम का मेघालय में उद्घाटन
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 17 Dec 2022 12:40 PM IST

मेघालय में वेस्ट गारो हिल्स के जिला मुख्यालय में देश के सबसे बड़े 'प्री-इंजीनियर्ड कम्पोजिट फुटबॉल स्टेडियम' पी ए संगमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया है।

महान ऐतिहासिक महत्व का यह स्टेडियम मूल रूप से 2006 में दिवंगत पी.ए. संगमा द्वारा बनाया गया था। यह स्टेडियम एक बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के रूप में कार्य करता था जिसमें फुटबॉल, एथलेटिक्स और कई अन्य खेलों का आयोजन होता था। स्टेडियम ने अपने निर्माण के बाद से तुरा फुटबॉल लीग और सुब्रतो कप की मेजबानी की है। यह राज्य में महत्वपूर्ण सभाओं का केंद्र भी रहा है जो खेल से संबंधित नहीं हैं, खासकर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान।

इस स्टेडियम का उन्नयन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया था। तकनीक का अदभुत मेल, फुटबॉल स्टेडियम 9500 की क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा प्री-इंजीनियर्ड कम्पोजिट फुटबॉल स्टेडियम है। फुटबॉल स्टेडियम के अलावा, पी.ए. संगमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन दो बड़े इनडोर हॉल हैं, जिसमें 25 मीटर x 20 मीटर का स्विमिंग पूल, 6 कोर्ट का बैडमिंटन हॉल, एक टेबल टेनिस हॉल, 4 स्क्वैश कोर्ट, कैफेटेरिया, कार्यालय और प्रशासनिक स्थान शामिल होंगे।

परिसर का निर्माण जनवरी 2021 में शुरू हुआ था, और महामारी की चुनौतियों के बावजूद, मेघालय की राज्य खेल परिषद और निर्माण टीम ने 2 साल से भी कम समय में फुटबॉल स्टेडियम को उपयोग के लिए उपलब्ध कराया है। खेल परिसर में अन्य सुविधाएं भी पूरा होने के अपने अंतिम चरण में है। पूरा परिसर 17 हजार वर्ग मीटर में फैला है और इसे 127.7 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। राज्य के खेल और युवा मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, टेबल टेनिस हॉल, स्क्वैश कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट के साथ इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन दिसंबर 2023 तक किया जाएगा। स्टेडियम में यह उन्नयन सरकार की बुनियादी ढांचा विकास योजना का हिस्सा है, जिसमें 318 जमीनी स्तर की खेल सुविधाएं, जेएन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पुनरुद्धार, वाहियाजेर स्टेडियम का निर्माण और पूर्वी खासी हिल्स जिले के जोंगक्षा गांव में एक इनडोर स्टेडियम शामिल है।

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा, "हमें उम्मीद है कि पीए संगमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आने वाले वर्षो में हमारे राज्य और हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को तराशने के लिए हमारी दीर्घकालिक विजन में शामिल होगा। हम इस मील के पत्थर को हमारे लोगों, हमारे युवाओं और हमारे बच्चों को समर्पित करते हैं।"

श्री संगमा ने कहा, "यह गारो हिल्स के सबसे बड़े नेताओं में से एक स्व. पीए संगमा को एक विनम्र श्रद्धांजलि है। साथ ही यह सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह हम में से प्रत्येक के लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है और हमने हमारे राज्य के इस महान नेता की दृष्टि के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है।"

Next Story
Share it