Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय भारतीय टीम की हुई घोषणा

11 अक्टूबर से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप में मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है

अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय भारतीय टीम की हुई घोषणा
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 5 Oct 2022 11:21 AM GMT

फीफा अंडर 17 विश्व कप के लिए भारतीय महिला अंडर 17 टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने बुधवार को 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की हैं। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप में मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है। जहां भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ खेल कर करेगी। अमेरिका के बाद भारत का मुकाबला 14 को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील से होगा।

मुख्य कोच डेनेरबी ने कहा, ''यह सभी के लिए एक नयी स्थिति है। भारत ने इससे पहले कभी विश्व कप नहीं खेला है। यह पूरी तरह से अलग स्तर का खेल होगा।''

उन्होंने कहा, ''हमारे पास सबको यह दिखाने का अनोखा मौका होगा कि हमने अच्छी तैयारी की है और कोई भी हमें आसानी से नहीं हरा सकता है।''

बता दें टूर्नामेंट के मैचों को भुवनेश्वर, मडगांव (गोवा) और नवी मुंबई में 11 से 30 अक्टूबर तक खेल जायेगा।

महिला टीम के कोच ने कहा, ''जब आप मैदान पर होते हैं तो सब कुछ पीछे छूट जाता है और आपको सिर्फ खेल पर ध्यान देना होता है। लड़कियों को यही करना चाहिए।''

उन्होंने आगे कहा, ''हम जीत के दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में नहीं जा रहे हैं। मेरा मानना है कि दबाव प्रतिद्वंद्वी टीमों पर होगा।''

फीफा विश्व कप के लिया महिला टीम -

गोलकीपर: मोनालिसा देवी मोइरंगथम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा।

डिफेंडर: अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम।

मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह।

फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की।

Next Story
Share it