Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

FIFA World Cup: मोरक्को की जीत के बाद बेल्जियम और नीदरलैंड में भड़के दंगे, कई गिरफ्तार

दंगे इतने बढ़ गए कि पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े

FIFA World Cup: मोरक्को की जीत के बाद बेल्जियम और नीदरलैंड में भड़के दंगे, कई गिरफ्तार
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 28 Nov 2022 8:11 AM GMT

फीफा विश्व कप में एक के बाद एक विवाद देखने को मिल रहा हैं। रविवार को बेल्जियम और मोरक्को के बीच हुए मुकाबले में मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हारा दिया। जिसके बाद बेल्जियम और नीदरलैंड के कई शहरों में दंगे शुरू हो गए। दंगे इतने बढ़ गए कि पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े। पुलिस ने ब्रसेल्स में करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया जबकि उत्तरी शहर एंटवर्प में भी आठ लोगों को पकड़ा गया। ब्रसेल्स में भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार छोड़ी और आंसू गैस के गोले दागे।

ब्रसेल्स पुलिस की प्रवक्ता इल्से वैन डे कीरे ने कहा कि कई दंगाई सड़कों पर उतर आए और कारों, ई-स्कूटरों में आग लगा दी तथा गाड़ियों पर पथराव किया। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। ब्रसेल्स के महापौर फिलिप क्लोज ने लोगों से शहर के मध्य में जमा नहीं होने का अनुरोध किया और कहा कि अधिकारी सड़कों पर व्यवस्था बहाल करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के आदेश के बाद ट्रेन और ट्राम यातायात बाधित हुआ है।

आंतरिक मंत्री एनेलीज वेरलिंडेन ने कहा, ''यह देखना दुखद है कि किस तरह से मुट्ठी भर लोग स्थिति को खराब कर रहे हैं।''

वहीं पड़ोसी देश नीदरलैंड में पुलिस ने कहा कि रॉटरडैम में हिंसा भड़क उठी और दंगा रोधी अधिकारियों ने करीब 500 लोगों के फुटबॉल समर्थक समूह को रोकने का प्रयास किया जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया और आगजनी तथा तोड़फोड़ की। जिसके चलते घटना में दो पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

Next Story
Share it