Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

फीफा विश्व कप 2022 में हुए अब तक के सर्वाधिक गोल, बना नया रिकॉर्ड

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल में कुल छह गोल हुए, और इसी के चलते इस विश्व कप में सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड बना।

फीफा विश्व कप 2022 में हुए अब तक के सर्वाधिक गोल, बना नया रिकॉर्ड
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 19 Dec 2022 9:22 AM GMT

फीफा फुटबॉल विश्व कप में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी नॉकआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस बार के विश्व कप में कई नए रिकॉर्ड बने। जिसमे एक रिकॉर्ड सर्वाधिक गोल करने का बना हैं।

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल में कुल छह गोल हुए, और इसी के चलते इस विश्व कप में सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड बना। कतर में खेले गए विश्व कप में कुल 172 गोल किए गए जो कि 1998 और 2014 के विश्वकप में किए गए 171 गोल से एक ज्यादा हैं।

1998 में खेले गए विश्व कप में पहली बार 32 टीमों ने हिस्सा लिया था और उसमें 64 मैच खेले गए थे। इसी प्रारूप में इस बार का भी विश्व कप खेला गया। हालाकि 2026 में अमेरिका में होने वाले विश्व कप में सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड बन सकता है क्योंकि उसमें 48 टीम भाग लेंगी और 80 या 104 मैच खेले जाएंगे।

बता दें यह लगातार दूसरा अवसर है जबकि फाइनल में छह गोल किए गए। इससे पहले रूस में 2018 में खेले गए विश्वकप के फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था, तब फाइनल मुकाबले में 6 गोल हुए थे।

Next Story
Share it