Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

अंडर-17 महिला विश्व कप: नवीन पटनायक ने मेजबान शहर का लोगो जारी किया

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 का आयोजन 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में होने वाला है

अंडर-17 महिला विश्व कप: नवीन पटनायक ने मेजबान शहर का लोगो जारी किया
X
By

Bikash Chand Katoch

Updated: 10 Sep 2022 4:19 PM GMT

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के मेजबान शहर का लोगो लॉन्च किया। भारत के तीन ग्रुप लीग मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होंगे।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 का आयोजन 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में होने वाला है। भारतीय महिलाओं का मुकाबला 11 अक्टूबर को अमरीका, 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को फुटबॉल पावरहाउस ब्राजील से होगा।

यह भारत में होने वाली पहली फीफा महिला प्रतियोगिता होगी और ओडिशा राज्य द्वारा आयोजित होने वाली पहली फीफा प्रतियोगिता है। लॉन्च इवेंट में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, नवीन पटनायक ने कहा, "ओडिशा एक प्रमुख खेल स्थल के रूप में उभर रहा है और फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप भारत 2022 की मेजबानी करना हमारे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।"

सीएम नवीन पटनायाक ने आगे कहा, "ओडिशा का आधिकारिक होस्ट सिटी लोगो लॉन्च एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो महिला फुटबॉल की प्रगति को भी दर्शाता है। हम दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉलरों और विशेष रूप से भारतीय टीम की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं, जो कलिंग स्टेडियम में अपने सभी ग्रुप स्टेज मैच खेल रही हैं। जैसा कि भारतीय टीम फीफा महिला प्रतियोगिता में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करती है, मैं ओडिशा के लोगों को स्टेडियम में मजबूत संख्या में अपना समर्थन दिखाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।"

इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए किक ऑफ द ड्रीम फुटबॉल कार्निवल नामक एक विशेष पहल का भी उद्घाटन किया। बच्चों के लिए फ़ुटबॉल शुरू करने और सभी बालक बालिकाओं की भागीदारी को सामान्य करने के लिए फुटबॉल की शक्ति का लाभ उठाने के उद्देश्य से इस कार्निवल में फ़ुटबॉल-थीम वाले मज़ेदार गेम और गतिविधियों के साथ-साथ एक 5-ए-साइड फ़ुटबॉल पिच और दो 3-ए-साइड फ़ुटबॉल पिच शामिल हैं। किक ऑफ द ड्रीम फुटबॉल कार्निवल 35 दिनों में लगभग 60,000 स्कूली बच्चों को शामिल करेगा और 17 अक्टूबर, 2022 को समाप्त होगा।

Next Story
Share it