Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

डूरंड कप 2022: बेंगलुरू एफसी हैदराबाद एफसी पर 1-0 से जीत के साथ फाइनल में पहुंचा

रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में बेंगलुरू एफसी का सामना मुंबई सिटी एफसी से होगा।

डूरंड कप 2022: बेंगलुरू एफसी हैदराबाद एफसी पर 1-0 से जीत के साथ फाइनल में पहुंचा
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 15 Sept 2022 11:25 PM IST

स्पेन के डिफेंडर ओदेई ओनाइंडिया जबाला के आत्मघाती गोल से बेंगलुरु एफसी ने डूरंड कप सेमीफाइनल में गुरुवार को यहां हैदराबाद एफसी को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके साथ, बेंगलुरू एफसी ने इतिहास रच दिया क्योंकि वे अपने क्लब के इतिहास में पहली बार डूरंड कप के फाइनल में पहुंचे।

इस मैच में दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली लेकिन मैच के 31वें मिनट में हैदराबाद एफसी के जबाला का आत्मघाती गोल दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर साबित हुआ। मैच के पहले हाफ के आखिर में बेंगलुरु के पास बढ़त दोगुना करने का मौका था लेकिन उनके दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री गोल करने से चूक गये।

दूसरे हाफ में हैदराबाद के नाइजीरिया के खिलाड़ी बर्थोलोमेव ओग्बेचे को दो बार टीम को बराबरी दिलाने का मौका मिला लेकिन दोनों मौको पर वह चूक गये।

रविवार 18 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में उनका सामना आईएसएल की साथी मुंबई सिटी एफसी से होगा।

Next Story
Share it