Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

डूरंड कप: जमशेदपुर एफसी ने भारतीय वायुसेना, चेन्नइयिन ने टीआरएयू को हराया

जमशेदपुर एफसी चार मैच में छह अंक के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही और नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई।

डूरंड कप: जमशेदपुर एफसी ने भारतीय वायुसेना, चेन्नइयिन ने टीआरएयू को हराया
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 2 Sept 2022 12:18 PM IST

जमशेदपुर एफसी ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान का सकारात्मक अंत करते हुए गुरुवार को कोलकाता केकिशोर भारती क्रीड़ांगन में ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में भारतीय वायुसेना को 2-1 से हराया। जमशेदपुर एफसी की ओर से पीयूष ताखुड़ी (26वें मिनट) और रुआतमाविया (84वें मिनट) ने गोल दागे। टीम चार मैच में छह अंक के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही और नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई।

भारतीय वायुसेना के लिए एकमात्र गोल सोमा ने 39वें मिनट में किया। टीम चार मैच में चार हार के साथ अंतिम स्थान पर रही।

मणिपुर के इम्फाल में खेले गये ग्रुप सी के मैच में चेन्नइयिन एफसी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही टिड्डीम रोड एथलेटिक्स यूनियन (टीआरएयू) की टीम को 4-1 से शिकस्त दी। चेन्नइयिन एफसी ने टीआरएयू पर जीत के साथ अगले चरण में क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को बनाये रखा है।

Next Story
Share it