Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

डूरंड कप 2022: बेंगलुरु एफसी ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराया

शिव शक्ति (11वां मिनट) और एलेन कोस्ट (61वां मिनट) ने विजयी टीम के गोल जमाये

Bengaluru FC
X

बेंगलुरु एफसी

By

Bikash Chand Katoch

Published: 18 Sept 2022 10:12 PM IST

बेंगलुरु एफसी ने रविवार को करीबी फाइनल मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर पहली बार डूरंड कप खिताब जीता। शिव शक्ति (11वां मिनट) और एलेन कोस्ट (61वां मिनट) ने विजयी टीम के गोल जमाये, जबकि मुंबई एफसी का एकलौता गोल अपुइया ने 30वें मिनट में किया। भारत की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल काफी शानदार रहा। इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने बेहतरीन जुझारूपन दिखाया और मौका मिलने पर अहम गोल दागते हुए जीत अपने नाम की है।

11वें मिनट में शिवाशक्ति ने गोल दागते हुए बेंगलुरु को बढ़त दिलाई। शिवाशक्ति से सटीक पास पर डिफेंडर्स को छकाते हुए गोल दागा। पूरे टूर्नामेंट में पहली बार ऐसा हुआ कि 15 मिनट के अंदर मुंबई के खिलाफ कोई गोल हुआ है। 30वें मिनट में मुंबई ने आक्रमण किया और स्टुअर्ट के शॉट को गुरप्रीत ने रोका तो, लेकिन क्लियर नहीं कर सके। रिबाउंड पर अपुइया ने गोल दागते हुए मुंबई के लिए स्कोर बराबर किया।

दूसरे हाफ के 18वें मिनट में बेंगलुरु को कॉर्नर किक मिली थी जिसे सुनील छेत्री ने लिया। छेत्री की किक शानदार रही और एलन कोस्टा ने हेडर लगाते हुए बेंगलुरु को 2-1 से आगे कर दिया। मुंबई ने कुछ मौके बनाए, लेकिन गोल हासिल नहीं कर सके। अंतिम लम्हों में छेत्री के पास बेंगलुरु को 3-1 से आगे करने का बेहद आसान मौका था, लेकिन वह गोल नहीं कर पाए।

बेंगलुरु के कप्तान 38 वर्षीय छेत्री ने अपने करियर में केवल डूरंड कप नहीं जीता था, लेकिन रविवार की जीत के बाद उन्होंने यह खिताब भी हासिल कर लिया। साल 2013 में अस्तित्व में आये बेंगलुरु एफसी क्लब के लिये भी यह पहला डूरंड कप खिताब है।

Next Story
Share it