Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

डुरंड कप 2022: एटीके मोहन बागान ने भारतीय नौसेना को 2-0 से हराया, बागान टीम नॉकआउट की दौड़ में बरकरार

इस जीत से एटीके मोहन बागान के चार मैच में सात अंक हो गए हैं जबकि भारतीय नौसेना का एक अंक है।

डुरंड कप 2022: एटीके मोहन बागान ने भारतीय नौसेना को 2-0 से हराया, बागान टीम नॉकआउट की दौड़ में बरकरार
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 1 Sept 2022 2:49 PM IST

डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को एटीके मोहन बागान और भारतीय नौसेना के बीच हुए मुकाबले में एटीके मोहन टीम भारतीय नौसेना को 2-0 से हराते हुए जीत हासिल की हैं, और इसी के साथ मोहन बागान टीम नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं।

इस जीत से एटीके मोहन बागान के चार मैच में सात अंक हो गए हैं जबकि भारतीय नौसेना का एक अंक है। एटीके मोहन बागान की ओर से लेनी रोड्रिग्ज और कियान नासिरी ने गोल दागे।

बता दें इस जीत के बाद सिर्फ एक मैच बाकी है और ऐसे में भारतीय नौसेना की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है।

Next Story
Share it