Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

एआईएफएफ पुरस्कार: सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण रहें साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉलर

छेत्री को सातवीं बार यह पुरस्कार मिला है जबकि मनीषा पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुनीं गईं।

एआईएफएफ पुरस्कार: सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण रहें साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉलर
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 9 Aug 2022 4:10 PM GMT

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को कुछ पुरस्कारों की घोषण की, जिसमें भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना गया हैं, वहीं महिला वर्ग में मनीषा कल्याण ने यह पुरस्कार हासिल किया हैं।

स्टार खिलाड़ी छेत्री और मनीषा को उनके राष्ट्रीय टीम के कोच इगोर स्टिमक और थॉमस डेनरबी ने विजेता घोषित किया।

सुनील के कोच इगोर स्टिमैक ने कहा,"सुनील हमारी टीम में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने पांच गोल किए। इसके अलावा वह सैफ कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए थे। वहीं, उन्होंने कोलकाता में आयोजित एएफसी एशियन कप क्वालीफायर के तीसरे राउंड में हुए तीन मैचों के दौरान चार गोल किए थे। उनकी प्रतिबद्धता, नेतृत्व, अनुशासन और कड़ी मेहनत हर समय बेहद प्रभावशाली थी।"

वहीं मनीषा के कोच थॉमस डेनर्बी ने कहा,"मनीषा ने राष्ट्रीय टीम और अपने क्लब के लिए कई शानदार प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने गोल किए हैं, और नियमित रूप से टीम में खिलाड़ियों को असिस्ट भी किया है।"

उन्होंने कहा,"उनके पास बेहतरीन गति होने के अलावा वह एक अच्छी ड्रिबलर भी हैं। इस वजह से वह भविष्य में बड़ी लीग में खेलने की क्षमता रखतीं हैं। वह युवा है, और अभी भी अपने खेल में सुधार कर रही हैं, लेकिन हमारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही है।"

बता दें छेत्री को सातवीं बार यह पुरस्कार मिला है जबकि मनीषा पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुनीं गईं। इससे पहले सुनील छेत्री ने साल 2007, 2011, 2013, 2014, 2017 और 2018-19 में भी यह सम्मान हासिल किया था। 38 साल के भारतीय दिग्गज फुटबॉलर ने सबसे अधिक बार यह खिताब हासिल किया है।

वर्तमान में फुटबॉल के सभी सक्रिय खिलाड़ियों के बीच सुनील छेत्री, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि, सर्वकालिक लीडरबोर्ड में छेत्री छठे स्थान पर जगह बनाए हुए हैं।

दूसरी ओर मनीषा की बात करे तो, मनीषा कल्याण को पिछले सत्र की महिला इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा मनीषा ने हाल ही में साइप्रस के शीर्ष डिवीजन चैंपियन अपोलोन लेडीज के साथ एक बहु-वर्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस टीम ने 2022-23 यूएफा महिला चैंपियंस लीग के क्वालीफाइंग दौर में जगह बनाई है।

अन्य पुरस्कारों में मार्टिना थोकचोम को 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला फुटबॉलर चुना गया जबकि पुरुष वर्ग मे यह पुरस्कार विक्रम प्रताप सिंह की झोली में गया।

Next Story
Share it