Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने लिए कई अहम फैसले, महिला खिलाडियों को वेतन देने का किया ऐलान

इन योजनाओं में स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल की ट्रेनिंग, महिला फुटबाॅल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने समेत अन्य फैसले शामिल हैं।

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने लिए कई अहम फैसले, महिला खिलाडियों को वेतन देने का किया ऐलान
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 9 Sept 2022 11:41 AM IST

भारतीय फुटबॉल महासंघ ने नए अध्यक्ष बने कल्याण चौबे ने फुटबॉल के क्षेत्र में कई अहम फैसले लिए हैं। गुरुवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में कल्याण ने फुटबॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए कई योजनाएं बनाने के ऐलान किए हैं।

इन योजनाओं में स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल की ट्रेनिंग, महिला फुटबाॅल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने व विभिन्न घरेलू व राष्ट्रीय मैचों का आयोजन करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को विदेशों से अनुभव लेने के लिए उन्हें वहां भेजना शामिल हैं।

चौबे ने कहा कि महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वेतन देने के अलावा पुरुष खिलाड़ियों को जो भत्ता मिलता है, उसी के बराबर भत्ता देने की योजना है। मौजूदा समय में पुरुष व महिला फुटबाॅल खिलाड़ियों को मिलने वाले पारिश्रमिक में काफी अंतर है जिसे दूर किया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कतर में हो रहे फुटबाॅल विश्वकप को कवर करने जाने वाले पत्रकारों व दर्शकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल भी वहां भेजा जायेगा। चौबे ने कहा कि भारतीय फुटबाॅल को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है।

उन्होंने आगे कहा, केंद्र सरकार की देशभर में करीब 16 लाख स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास फुटबाॅल ग्राउंड हैं। ऐसे में मान्यता प्राप्त प्रशिक्षकों द्वारा इन स्कूलों में पीटी की कक्षा के समय उन्हें प्रशिक्षण देने की योजना है।

भारतीय फुटबॉल में सुधार को लेकर चौबे ने कहा कि इतना बड़ा देश होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम आज तक फुटबाॅल में अपनी पहचान नहीं बना पाये। इस कमी को दूर करना होगा।

Next Story
Share it