Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

AFC U-17 Asian Cup: भारत ने कुवैत को 3-0 से हराते हुए ज़ारी रखा अपने जीत का अभियान

भारत की ओर से थांगलसुन गंगटे ने दो गोल, जबकि कोरू ने एक गोल किया।

AFC U-17 Asian Cup: भारत ने कुवैत को 3-0 से हराते हुए ज़ारी रखा अपने जीत का अभियान
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 6 Oct 2022 1:23 PM GMT

एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वॉलिफायर्स फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने कुवैत को 3-0 से हराते हुए अपने जीत के अभियान को जारी रखा हैं।

भारत की ओर से थांगलसुन गंगटे ने दो गोल, जबकि कोरू ने एक गोल किया। गंगटे के गोल के चलते भारत ने कुवैत के खिलाफ भी तीन अंक हासिल किए। और इस तरह से भारतीय टीम ने अभी तक एक भी गोल नहीं गंवाया है।

गंगटे के आलावा गोलकीपर साहिल ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। साहिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बचाव किए जिसकी वजह से भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक गोल नहीं खाने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा हैं।

भारतीय टीम ने शुरू से ही कुवैत पर दबाव बनाकर रखा। मैच के 16वें मिनट में गंगटे ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। जिसके बाद कोरू ने दूसरा और गंगटे ने टीम का तीसरा और अपना दूसरा गोल कर टीम को 3-0 से जीता दिया।

आपको बता दे इससे पहले भारत ने मालदीव को 5-0 से हराकर अपने जीत के अभियान की शुरुआत की थी।

Next Story
Share it