Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स: भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने इंडोनेशिया को 6-0 से हराया

भारत की लगातार दूसरी जीत है, इससे पहले भारतीय टीम ने सिंगापुर को हराया था।

एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स: भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने इंडोनेशिया को 6-0 से हराया
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 10 March 2023 12:20 AM IST

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफायर्स के पहले दौर के ग्रुप एफ के मैच में भारत की अंडर 20 महिला फुटबॉल टीम ने इंडोनेशिया को करारी शिकस्त दे दी। गुरुवार को हुए मुकाबले में भारत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडोनेशिया को 6-0 से हरा दिया।

भारत कि जीत में झारखंड की अनीता कुमारी और सुमति कुमारी ने गोल कर भारत को विजयी बनाने में अपनी भूमिका निभाई। बता दें कि भारतीय टीम में झारखंड से कुल 7 खिलाड़ी शामिल हैं। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम छह अंक के साथ ग्रुप में चोटी पर बनी हुई है। भारतीय टीम का गोल अंतर 13 है। खास बात है कि यह भारत की लगातार दूसरी जीत है, इससे पहले भारतीय टीम ने सिंगापुर को हराया था।

Next Story
Share it