Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में भारतीय टीम ने म्यांमार को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

भारत की ओर से चारों गोल मुकाबले के पहले ही हाफ में हुए। जिसमें कप्तान वी गुइटे और फॉरवर्ड टी गांगटे ने दो- दो गोल किए।

एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में भारतीय टीम ने म्यांमार को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 8 Oct 2022 9:41 AM GMT

एएफसी अंडर 17 एशियाई कप 2023 क्वालीफायर मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कमाल कर दिया। भारतीय टीम ने म्यांमार के साथ हुए मुकाबले में लगातार गोल दागते हुए जीत की हैट्रिक लगाई हैं। भारत ने म्यांमार को 4-1 से हराते हुए यह मुकाबला अपने नाम किया।

भारत की ओर से चारों गोल मुकाबले के पहले ही हाफ में हुए। जिसमें कप्तान वी गुइटे और फॉरवर्ड टी गांगटे ने दो- दो गोल किए। मुकाबले के 21वें मिनट में गोल चूकने के 6 मिनट बाद गुइटे ने फ्री किक पर पहला गोल दागकर भारत का खाता खोल दिया। जिसके बाद दनादन गोल किए गए। पहले गोल के अगले 12 मिनट में ही भारत ने अपने तीन और गोल कर डाले।

भारत का दूसरा गोल गांगटे ने किया, जिसके बाद गुइटे ने अपना दूसरा गोल और टीम का तीसरा गोल करके भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। मौका पाकर चौथा गोल भी गांगटे ने ही किया। और स्कोर को 4-0 कर दिया।

वहीं म्यांमार की तरफ से इकलौता गोल दूसरे हाफ में वेइ यान ने किया।

बता दें भारतीय टीम ने अभी 3 मैच खेले और तीनों मैचों में जीत दर्ज करके अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है। जिसके बाद भारत का चौथा मुकाबला रविवार को सउदी अरब से होगा जहां टीम अपनी जीत के अभियान को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

Next Story
Share it