Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

ISL 2019: मुंबई को उन्हीं के घर में ओडिशा ने 4-2 से दी करारी मात

ISL 2019: मुंबई को उन्हीं के घर में ओडिशा ने 4-2 से दी करारी मात
X
By

Syed Yawer Abbas

Published: 1 Nov 2019 4:33 AM GMT

गुरुवार को मुंबई के मुंबई फुटबॉल अरेना में खेले गए इंडियन सुपर लीग मुक़ाबले में ओडिशा एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 4-2 से मात दी। यह मुंबई सिटी एफसी का इस सीजन में पहला घरेलू मैच था।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1189934904051503104?s=20

मैच के बिल्कुल शुरुआत से ही ओडिशा एफसी ने तेज खेल खेला और मैच का पहला गोल 6ठे मिनट में जिको हर्नांदे ने किया। दूसरा गोल अरीदने ने 21वें मिनट में किया जबकि तीसरा गोल मावाथिंगलाम ने 40वें मिनट में करते हुए ओडिशा एफसी को पहले हॉफ में ही 3-0 से आगे कर दिया था।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1189917570880532481?s=20

ऐसे प्रदर्शन से ओडिशा एफसी ने मुंबई एफसी को पूरी तरह से स्तब्ध कर दिया। मैच के दूसरे हॉफ में मुंबई एफसी ने वापसी करने का प्रयास किया । मैच के 51वें मिनट में मोहम्मद लरबी ने पेनाल्टी से मुंबई सिटी के लिए पहला गोल किया। लेकिन इसके बाद मैच के 72वें मिनट में अरिदने ने मैच में अपना दूसरा और ओडिशा एफसी के लिए चौथा गोल करते हुए मुंबई की वापसी की कोशिश पर क़रीब क़रीब विराम लगा दिया था। मैच के बिल्कुल अंतिम क्षण में मुंबई एफसी के लिए बिपिन सिंह ने दूसरा गोल किया। लेकिन वह सिर्फ़ हार के अंतर को कम करने के लिए ही काफ़ी था।

इस तरह मैच लगभग एक तरफा ही रहा और ओडिशा एफसी ने इस सीजन की अपनी पहली जीत शानदार तरीके से अर्जित की। बॉल पजेशन दोनों ही टीमों का लगभग बराबर था और दोनों ही टीमों को 2,2 येलो कार्ड मिले।

Next Story
Share it