Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

ISL 2019: मुंबई सिटी एफसी ने हैदराबाद एफसी को 2-1 से हराया

ISL 2019: मुंबई सिटी एफसी ने हैदराबाद एफसी को 2-1 से हराया
X
By

Ankit Pasbola

Published: 30 Dec 2019 4:43 AM GMT

बीते रविवार मुंबई सिटी एरीना में इंडियन सुपर लीग का 49वां मैच मेजबान मुंबई सिटी एफसी और हैदराबाद एफसी के बीच खेला गया, जो मुंबई ने 2-1 से अपने नाम किया। मुंबई की ओर से मोडौ सौगौ ने दोनों गोल किये जबकि हैदराबाद की ओर से बोबो ने इकलौता गोल किया। इस जीत के बाद मुंबई अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है जबकि हार के बाद हैदराबाद दसवें और अंतिम स्थान पर है। गोवा इस सूची में शीर्ष पर बरकरार है।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1211316851386355712?s=20

मैच के शुरुआत से ही मुंबई ने अपना दबदबा बनाके रखा और मैच के छटवें मिनट में ही सौगौ ने गोल करके मेजबान टीम को बढ़त में ला दिया। सौगौ का इस सीजन का यह पहला गोल था। हालांकि हैदराबाद ने गेंद पर अपना कब्जा जमाके रखा लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सकी। पहले हॉफ के अंत तक बढ़त मुंबई के पक्ष में रही। दूसरे हॉफ में 78वें मिनट में सौगौ ने एक और गोल किया और टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। हालाँकि, मेहमान हैदराबाद की ओर से बोबो ने 81वें मिनट में गोल करके मैच को रोमांचक बना दिया। मुंबई की टीम अंतिम समय तक अपनी एक गोल की बढ़त को बरकरार रख सकी और मैच 2-1 से अपने नाम किया। यह इस सीजन में मुंबई के अपने घरेलु मैदान में पहली जीत है।

अगर बॉल पोजेशन की बात की जाय तो हैदराबाद ने 58% बॉल पर अपना कब्जा जमाके रखा दूसरी तरफ मुंबई 42% ही बॉल अपने पास रख सकी। वहीं हैदराबाद को 7 कॉर्नर हासिल हुए जबकि मुंबई सिर्फ 1 कॉर्नर ही अर्जित कर सकी। मुंबई ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में उन्हें जीत जबकि 2 में हार मिली है। इसके अलावा 4 मैच मुंबई के ड्रॉ रहे हैं। दूसरी तरफ हैदराबाद ने भी अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 1 में उन्हें जीत जबकि 7 में हार मिली है। इसके अलावा 2 मैच हैदराबाद के ड्रॉ रहे हैं।

Next Story
Share it