Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

ISL 2019: मेस्सी बौली के गोल से केरला ने जमशेदपुर को बराबरी पर रोका

ISL 2019: मेस्सी बौली के गोल से केरला ने जमशेदपुर को बराबरी पर रोका
X
By

Ankit Pasbola

Published: 14 Dec 2019 4:45 AM GMT

शुक्रवार को कोचि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग का 37वां मैच मेजबान केरला ब्लास्टर्स एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच खेला गया, जो की 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस ड्रॉ के बाद केरला की टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर है दूसरी तरफ जमशेदपुर तीसरे स्थान पर है। कोलकाता इस सूचि में शीर्ष पर बरकरार है। केरला की ओर से मेस्सी बौली ने दोनों गोल किये जबकि जमशेदपुर की ओर से सीके विनीत और पिति ने गोल किये।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1205520332011913217?s=20

मैच के चौथे मिनट में ही केरला के पास गोल करने का अच्छा मौका बना लेकिन मारियो अर्क्वेस अपने हेडर के जरिये उस मौके को भुनाने में असफल रहे। शुरुआत से ही मेजबान केरला ने गेंद अपने पास ज्यादा रखने का प्रयास किया जिसमें वह काफी हद तक सफल भी हुए। पहले हॉफ से सात मिनट पहले जमशेदपुर के पिति ने गोल करके टीम को बढ़त में ला दिया। इसके बाद दूसरे हॉफ में सीके विनीत ने 71वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। दबाव की परिस्थितियों में केरला के मेस्सी बौली ने 75वें मिनट में गोल किया और स्कोर के अंतर को कुछ कम किया। मैच समाप्ति होने से कुछ मिनट पहले केरला को पेनल्टी मिल गई जिसमें मेस्सी ने दूसरा गोल करके टीम की हार को टाला और जमशेदपुर को अंक बांटने के लिए मजबूर कर दिया।

अगर गोल पोजेशन की बात की जाय तो मेजबान केरला ब्लास्टर्स का गेंद पर 56% कब्ज़ा रहा दूसरी तरफ जमशेदपुर 44% ही गेंद अपने पास रखने में सफल हो सकी। वहीं केरला ने 5 कॉर्नर अर्जित किये जबकि जमशेदपुर के हिस्से में मात्र 1 कॉर्नर ही आया।

Next Story
Share it