Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

ISL 2019: मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया

ISL 2019: मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया
X
By

Ankit Pasbola

Published: 20 Dec 2019 5:04 AM GMT

गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का 41वां मैच मेजबान जमशेदपुर एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच खेला गया, जो मुंबई ने 2-1 से अपने नाम किया। मुंबई की ओर से इस मैच में पाउलो मचाडो और रेनिएर फर्नांडेस ने गोल किये जबकि जमशेदपुर की ओर से टिरि ने इकलौता गोल किया। इस मैच के बाद जमशेदपुर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है दूसरी तरफ मुंबई इस जीत के बाद पांचवें स्थान पर है। गत विजेता बेंगलुरु एफसी इस सूचि में शीर्ष पर बरकरार है।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1207694519535190017?s=20

शुरुआती मिनट में ही मेजबान जमशेदपुर ने गोल करने का अच्छा प्रयास किया जिसे विपक्षी रक्षापंक्ति ने नाकाम कर दिया। मैच के 15वें मिनट में पाउलो मचाडो ने दमदार फ्रीकिक से गोल करके मुंबई को बढ़त में ला दिया। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं चल सकी और जमशेदपुर की ओर से 37वें मिनट में टिरि ने हेडर के जरिये गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। पहले हॉफ के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था। दूसरे हॉफ के 56वें मिनट में रेनिएर फर्नांडेस ने गोल किया और एक बार फिर मेहमान टीम बढ़त में आ गई। फर्नांडेस का यह गोल निर्णायक साबित हुआ। मुंबई ने यह मैच 2-1 से अपने नाम किया और पूरे अंक हासिल किये।

मेजबान जमशेदपुर गेंद को 57% अपने पास रखने में सफल रही दूसरी तरफ मुंबई 43% ही बॉल पर कब्जा जमा सकी। वहीं जमशेदपुर को 4 कॉर्नर मिले जबकि मेहमान मुंबई 2 कॉर्नर ही अर्जित कर सकी।

Next Story
Share it