Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

ISL 2019/20: मुंबई को हराकर टॉप-4 में पंहुचा ओडिशा

ISL 2019/20: मुंबई को हराकर टॉप-4 में पंहुचा ओडिशा
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 17 April 2022 7:57 PM GMT

बीते शनिवार भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मेजबान ओडिशा एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग का 57वां मैच खेला गया, जो ओडिशा ने 2-0 से अपने नाम किया। ओडिशा की ओर से एरिडेन सेंटाना और सिस्को हर्नांडेज ने गोल किये। इस जीत के साथ ओडिशा 18 अंको के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है जबकि मुंबई 16 अंको के साथ पांचवे पायदान पर खिसक गया है। इस हार के साथ ही मुंबई के अब तक घर से बाहर अपराजेय रहने के रिकॉर्ड पर भी विराम लग गया।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1216028978038730752?s=20

घरेलु मैदान में ओडिशा ने शुरू से ही विपक्षी टीम पर दबदबा बनाने का प्रयास किया जिसमें वह कुछ हद तक सफल भी हुए। दोनों टीमों ने कई असफल कोशिशें की और पहला हॉफ गोलरहित रहा। मैच के 47वें मिनट में एरिडेन सेंटाना ने गोल किया और मेजबान टीम मैच बढ़त में आ गई। सेंटाना ने यह गोल सिस्को हर्नांडीज के पास पर किया, जोकि इस सीजन का उनका यह सातवां गोल है। मैच के 56वें मिनट में ओडिशा को बढ़त को दो गुना करने का अच्छा मौका मिला, लेकिन जैरी अपने प्रयास में असफल हुए। ओडिशा का निरंतर आक्रमण बरकरार रहा और मैच के 74वें मिनट में सिस्को हर्नांडेज ने शानदार मैदानी गोल करके मेजबानों की जीत सुनिश्चित कर दी। ओडिशा ने दो गोलों की बढ़त को निर्धारित समय तक बरकरार रखा और मैच जीतकर पूरे अंक बटोरे।

मेजबान ओडिशा एफसी ने 56% बॉल पर अपना कब्जा जमाये रखा दूसरी तरफ मुंबई 44% ही बॉल अपने पास रख सकी। ओडिशा ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 में जीत जबकि 4 में हार मिली है। इसके अलावा ओडिशा के 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। दूसरी तरफ मुंबई ने भी अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 में जीत जबकि 4 में हार मिली है। इसके अलावा मुंबई के 4 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Next Story
Share it