Begin typing your search above and press return to search.

ISL 2019/20: मुंबई सिटी एफसी ने बेंगलुरु एफसी को 2-0 से हराया

ISL 2019/20: मुंबई सिटी एफसी ने बेंगलुरु एफसी को 2-0 से हराया
X
By

Ankit Pasbola

Published: 18 Jan 2020 4:40 AM GMT

बीते शुक्रवार मुंबई फुटबाल एरीना में मेजबान मुंबई सिटी एफसी और बेंगलुरु एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग का 61वां मैच खेला गया, जो मुंबई ने 2-0 से अपने नाम किया। मुंबई की ओर से मोड़ौ सौगौ और चिरमिटी ने गोल किये। इस जीत के साथ मुंबई 19 अंको के साथ पांचवे पायदान पर है दूसरी तरफ बेंगलुरु 22 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। गोवा एफसी इस सूचि में शीर्ष पर बरकरार है।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1218201256914669569?s=20

मैच के 13वें मिनट में रौलीन बोर्जेस ने सौगो को शानदार पास दिया जिस पर सौगो ने हेडर के जरिये गोल किया और मुंबई को बढ़त में ला दिया। मैच के 21वें मिनट में सौगो ने एक और मौका बनाया जिसे विपक्षी गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधु ने नाकाम कर दिया। मेजबान टीम पहले हॉफ तक 1-0 की बढ़त को बरकरार रख सका। दूसरे हॉफ के 55वें मिनट में चिरमिटी ने एक गोल करके मुंबई की बढ़त को दोगुना कर दिया। दो गोलों से पिछड़ रही बेंगलुरु की ओर से अंतिम 10 मिनट में सुनील छेत्री और उदांता ने लगातार अच्छे मौके बनाये लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। मुंबई ने मैच जीतकर पूरे अंक बटोरे।

मुंबई सिटी एफसी ने 49% बॉल पर अपना कब्जा बनाये रखा दूसरी तरफ बेंगलुरु 51% ही बॉल अपने पास रख सकी। मुंबई को छः कॉर्नर मिले जबकि बेंगलुरु तीन कॉर्नर ही अर्जित कर सकी। बेंगलुरु ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 6 में जीत जबकि 4 में हार मिली है। इसके अलावा बेंगलुरु के 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। दूसरी तरफ मुंबई ने भी अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 में जीत जबकि 4 में हार मिली है। इसके अलावा मुंबई के 4 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Next Story
Share it