Begin typing your search above and press return to search.

ISL 2019/20: स्टांकोविक के गोल से हैदराबाद ने मुंबई को ड्रॉ पर रोका

ISL 2019/20: स्टांकोविक के गोल से हैदराबाद ने मुंबई को ड्रॉ पर रोका
X
By

Ankit Pasbola

Published: 25 Jan 2020 4:34 AM GMT

बीते शुक्रवार हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में मेजबान हैदराबाद एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग का 66 वां मुकाबला खेला गया, जो इंजुरी टाइम में स्टांकोविक के गोल से 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने पेनाल्टी में गोल हासिल किये। हैदराबाद की ओर से स्टांकोविक ने गोल किया जबकि मुंबई की ओर से मोहम्मद लारबि ने गोल किया। इस ड्रॉ के बाद मुंबई सिटी एफसी 20 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है, जबकि हैदराबाद अंक तालिका में दसवें और अंतिम स्थान पर है।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1220738969387728898?s=20

मेहमान टीम ने शुरुआत से ही हैदराबाद पर आक्रमण करने जारी किये और 19वें मिनट में डिएगो कार्लोस ने एक शानदार शॉट लगाया, लेकिन वह अपने इस शॉट से हैदराबाद के गोलकीपर लक्ष्मीकांत कत्तीमणी को छका नहीं पाए और मुम्बई ने बढ़त लेने का मौका गंवा दिया। जवाब में हैदराबाद की ओर से मार्सेलो परेरा का शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया। इस बीच मुंबई को 43वें मिनट में पेनाल्टी मिल गई, जिस पर मोहम्मद लारबि ने गोल करने में कोई गलती नहीं की और टीम को बढ़त में ला दिया। दूसरे हाफ़ में कोई भी टीम मैदानी गोल करने में सफल होती नहीं दिखी। निर्धारित समय तक भी मुंबई अपनी एक गोल की बढ़त को बरकरार रखने में सफल हुई। एक समय ऐसा लगने लगा जब मुंबई सिटी यह मैच अपने नाम कर लेगी लेकिन तब हैदराबाद को इंजुरी टाइम में पेनाल्टी मिल गई। अंतिम लम्हों में मिले इस मौके पर स्टांकोविक ने गोल करके टीम की हार को टाल दिया। अंतिम लम्हों में मेहमान मुंबई के हाथों से जीत निकल गई। इसके अलावा टीम ने टॉप-4 में अपनी जगह बनाने का मौका भी गँवा दिया।

बॉल पोजेशन में दोनों टीमों ने बराबर कब्जा किया। हैदराबाद ने अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 1 में जीत जबकि 10 में हार मिली है। इसके अलावा हैदराबाद के 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। दूसरी तरफ मुंबई ने भी अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 में जीत जबकि 4 में हार मिली है। इसके अलावा मुंबई के 5 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Next Story
Share it