Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

ISL 2019: नार्थईस्ट यूनाइटेड और मुंबई सिटी एफसी के बीच मैच 2-2 से ड्रा रहा

ISL 2019: नार्थईस्ट यूनाइटेड और मुंबई सिटी एफसी के बीच मैच 2-2 से ड्रा रहा
X
By

Ankit Pasbola

Published: 28 Nov 2019 3:56 AM GMT

बीती शाम गुवाहाटी में नार्थईस्ट यूनाइटेड और मुंबई सिटी एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग का 25वां मुकाबला खेला गया, जो कि 2-2 के स्कोर से ड्रा पर समाप्त हुआ। नार्थईस्ट यूनाइटेड की तरफ से ट्रायडिस और असामोह ग्यान ने गोल मारे दूसरी तरफ मुंबई सिटी एफसी की तरफ से अमीन चेरमिटी ने दोनों गोल किये। मैच के चारों गोल पहले हाफ में ही देखने को मिले। अंक तालिका में नॉर्थईस्ट युनाइटेड चौथे, जबकि मुंबई की टीम 7वें स्थान पर पहुंच गई।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1199721287951667201?s=20

घरेलु मैदान में खेलते हुए नार्थईस्ट यूनाइटेड की ओर से ट्रायडिस ने मैच के 9वें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिलवा दी। इसके बाद मुंबई सिटी की ओर से अमीन चेरमिटी ने 23वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। चेरमिटी यहाँ भी नहीं रुके और नौ मिनट बाद ही उन्होंने अपना दूसरा दर्शनीय गोल किया और टीम को बढ़त दिलवा दी। दूसरी तरफ घाना के असामोह ग्यान ने 42वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरा हाफ गोलरहित रहा और मैच 2-2 से ड्रा पर छूटा।

अगर बॉल पोजेशन की बात की जाय तो मुंबई सिटी की टीम ने 56% गेंद अपने पास रखी दूसरी तरफ नार्थईस्ट 44% ही गेंद पर अपना कब्जा जमा पाई। वहीं मुंबई को 6 कार्नर मिले तो नार्थईस्ट ने पूरे मैच में 3 कार्नर अर्जित किये।

Next Story
Share it