Begin typing your search above and press return to search.

फुटबॉल

भारत में होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप का आयोजन 

भारत में होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप का आयोजन 
X
By

Lakshmi Kant Tiwari

Updated: 25 April 2022 12:40 PM GMT

अंडर-17 पुरूष की सफल मेजबानी के बाद भारत को एक बार फिर विश्वकप आयोजन करने का मौका दिया गया है । इस बार भारत महिला विश्वकप का आयोजन करने जा रहा है। इस बात की पुष्टि शुक्रवार देर रात को की गई है। अपने देश में विश्वकप होने के बावजूद भी टीम इंडिया एक भी मैच जीत नहीं पायी लेकिन इस प्रतियोगिता के आयोजन से इस देश में फुटबॅाल के विकास को नई दिशा दिखायी ।

अंडर -17 पुरूषों में यूरोपीय देशों का दबदबा रहा है लेकिन महिलाओं की बात करें तो यहां पर एशियाओं देशों का कब्जा है। अब तक इस प्रतियोगिता का आयोजन 6 बार हो चुका है । जिसमे उत्तर कोरिया ने 2008 और 2016 तो वहीं दक्षिण कोरिया ने 2010 और जापान ने 2014 में ट्रॅाफी पर कब्जा जमाने में सफल रहे थे। ये ऐसा पहला मौका होने जा रहा है जहां पर भारत शिरकत करने वाला है।

मेजबानी मिलने पर भारतीय फुटबॅाल संघ के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए सराहा है। उन्होंने कहा कि इससे देश में महिला फुटबॉल को ऊपर उठाने में मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने फीफा काउंसील के साथ साथ भारत सरकार को भी जरूरीती सहायता देने पर धन्यवाद दिया है।

फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप का आयोजन पहली बार न्यूजीलैंड में हुआ था और इस प्रतयोगिता का आयोजन हर 2 साल के अंतराल में होता है। बता दें कि स्पेन मौजूदा चैंपियन हैं जिन्होंने मेक्सिको को हराकर विश्वकप अपने नाम किया था।
Next Story
Share it