Begin typing your search above and press return to search.

पर्वतारोहण

अनीता कुंडू ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची अकोंकागोआ चोटी को किया फ़तेह

अनीता कुंडू ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची अकोंकागोआ चोटी को किया फ़तेह
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 17 April 2022 8:16 PM GMT

भारतीय महिला पर्वतारोही अनीता कुंडू ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी अकोंकागोआ पर तिरंगा फहरा दिया है। गौरतलब है कि हिसार की अनीता ने 23 दिसंबर को अपने नौ सदस्यी दल के साथ इस चोटी की चढ़ाई शुरू की थी।

अनीता ने खुद सन्देश देकर बताया कि उन्होंने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी फतेह कर ली है। उन्होंने साल की पहली तारीख को भारतीय समयानुसार 12 बजकर 5 मिनट में इस चोटी को फ़तेह किया। यह चोटी चुनौतियों के लिहाज से काफी कड़ी थी, क्योंकि यहाँ का तापमान माइनस 50 डिग्री था। आपको बता दें कि अनीता सेवेन समिट अभियान पर है, जहाँ उन्होंने सातों महाद्वीपों की सर्वाधिक ऊंचाई वाली चोटी को फतेह करने का अपना लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। उनके इस अभियान के अंतर्गत वह अब तक इंडोनेशिया की कारस्टेंट पिरामिड चोटी, यूरोप की अलबुर्स, अफ्रिका की किलिमंजारो, अंटाकर्टिका की विन्सन चोटी को फतेह कर चुकी हैं।

अनिता कुंडू
इसी वर्ष जनवरी माह में अनिता कुंडू ने दुनिया की सबसे ठंडी चोटियों में शुमार विन्सन चोटी को फतेह किया था।

अनीता ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मुझे आज बेहद ख़ुशी हो रही है कि मैंने हड्डियों को गला देने वाली ठंड(-50°), तेज़ हवाएं, कम ऑक्सीजन आदि अनेकों बाधाओं को पार करते हुए दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ फ़तेह करके एक ओर उपलब्धि अपने देश के नाम करने में क़ामयाबी हांसिल की।"

https://twitter.com/IamAnitaKundu/status/1212389437939675137?s=20

इसी वर्ष जनवरी माह में अनिता कुंडू ने दुनिया की सबसे ठंडी चोटियों में शुमार विन्सन चोटी को फतेह किया था। इससे पहले अनीता कुंडू साल 2013 व 2017 में माउंट एवरेस्ट को नेपाल और चीन की ओर से फतेह कर भारत की पहली एवरेस्ट विजेता का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Next Story
Share it