Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

'स्वच्छ भारत' के बाद अब मोदी सरकार 'फिट इंडिया' के मिशन के साथ वापस आ गयी है

स्वच्छ भारत के बाद अब मोदी सरकार फिट इंडिया के मिशन के साथ वापस आ गयी है
X
By

P. Divya Rao

Published: 28 Aug 2019 7:29 AM GMT

पिछले बार स्वछता अभियान में झाड़ू पकड़ कर जहाँ मोदी ने एक एक इंसान के अंदर स्वछता पर विश्वास जगाया तो इस बार फिट इंडिया मूवमेंट के साथ, मोदी ने लोगों को तंदरुस्त और सेहतमंद रखने का प्रण लिया है|

भारत सरकार ने राष्टीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया कैम्पेन का उद्धघाटन करना तय किया है| सरकार उम्मीद जाता रही है की यह कैम्पेन भी उतना लोकप्रिय रहेगा जितना स्वच्छ भारत और उतने लोगों तक पहुंचेगा| कमाल की बात तो यह है की पिछले साल यानि 2018 में मन की बात में उन्होंने फिट इंडिया का ज़िक्र किया था| आज उस का उद्धघाटन होने जा रहा है| यह मिशन, खेल मंत्रालय के अंतर्गत आएगा पर इसमें सूचना और प्रसारण मत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज और स्वस्थ्य मंत्रालय, सभी शामिल होंगे| इस मिशन की तयारी ज़ोरो शोरो से चल रही है और सरकार एक प्लान के साथ इस पहल को शुरू करेगी|

खेल मंत्रालय ने 2019 के लिए इस कैंपेन के पहले साल विकास और मानसिक कल्याण पर अहम दबाव दिया जिसके दूसरे साल में खाने पीने की आदत पर ध्यान दिया जाएगा| तीसरे साल इकोफ्रेंडली लाइफस्टाइल पर दबाव रहेगा तो वहीं चौथे साल बिमारियों को कैसे दूर रखे और स्वस्थ जीवन कैसे अपनाये सिखाया जाएगा|

https://twitter.com/Media_SAI/status/1165520779762470912?s=20

कुछ इस तरीके से भारत में फैलेगा फिट इंडिया मूवमेंट -

पहले महीने उद्धघाटन के बाद, शिक्षा संस्थानों में फिट इंडिया मूवमेंट को पहुंचाया जाएगा| साइकिलिंग कम्पटीशन, वॉकथॉन, मैराथन जैसे एक्टिविटीज करवाई जाएंगी|

दूसरे महीने देश में हर लेवल पर खेल कूद के कम्पीटीशन्स आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी फॉर चाहे वह राज्य स्टार का हो या राष्ट्र स्टार का| किसी भी रूप में फिजिकल एक्टिविटी पर दबाव डाला जाएगा|

तीसरे महीने क्लब्स और ग्रुप्स में एक्टिविटी को प्रमोट किया जाएगा और इस कार्य में सोशल मीडिया का उपयोग करने की पहल रहेगी|

चौथे महीने अपने आस पड़ोस में खेल कूद के साधन व पार्क वगेरा बनाना शुरू किया जाएगा|

पांचवे महीने मैराथन, चलने और दौड़ पर ध्यान रहेगा|

छटे महीने सारा ध्यान साइकिलिंग की ओर एकत्रित किया जाएगा जिसमे एक चेन बनाने की कोशिश रहेगी जिससे हर एक इंसान जिसके पास साइकिल है वह नज़दीकी हेडकॉटर तक साइकिल से आएगा ओर वहां से चेन कंटिन्यू रहेगी|

सातवे महीने हर तरीके के इवेंट्स पर ध्यान रहेगा फिर चाहे वह खेल कूद से जुड़े हों या नृत्य ओर संस्कृति से|

आठवें महीने कुछ ऐसे लोगों को मौका दिया जाएगा जो एक नई पहल के साथ दूसरों को फिजिकल एक्टिविटी के लिए प्रेरित करते है|

आखरी महीने सारे अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट किया जाएगा|

इसके आलावा, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए एक अलग ऑफिस देने की भी बात रखी गयी थी|

Next Story
Share it