Begin typing your search above and press return to search.

साइकलिंग

रोनाल्डो सिंह ने एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप में बनाया नया कीर्तिमान, चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय

यह महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में किसी भी भारतीय साइकलिस्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है

Ronaldo Singh Cycling
X

रोनाल्डो सिंह रजत पदक जीता  

By

Amit Rajput

Published: 23 Jun 2022 11:30 AM GMT

एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप में भारत के दिग्गज साइकलिस्ट रोनाल्डो सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली बार चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीता साथ ही वें चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय साइकलिस्ट भी बने। उन्हें चैंपियनशिप के फाइनल में जापान के अनुभवी राइडर केंटो यामासाकी से कड़ी चुनौती मिली और उन्होंने चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाकिस्तान के आंद्रे चुगे ने कांस्य पदक जीता।

रोनाल्डो सिंह रजत पदक जीतकर कई रिकार्ड बनाए। यह महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में किसी भी भारतीय साइकलिस्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पदक जीतने पर भारतीय साइकलिंग महासंघ के चेयरमैन ओंकार सिंह ने कहा, 'यह (रोनाल्डो का रजत) एशियन चैंपियनशिप में किसी भारतीय का पहला रजत पदक था। किसी भारतीय ने हमारे इतिहस में स्वर्ण पदक नहीं जीता है। इसलिए उनका रजत पदक जीतना किसी भारतीय का महाद्वीपीय चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।'

वही आपको बता दें कि रोनाल्डो ने 200 मीटर फ्लाइंग टाइम ट्रायल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और पुरुष एलीट स्प्रिंट रेस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद सुबह रोनाल्डो ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के आंद्रे चुगे को पछाड़ा था। यह भारतीय पहली रेस में हार गया था, लेकिन वापसी करते हुए अगली दो रेस जीतकर फाइनल में प्रवेश किया रोनाल्डो ने जीतने के बाद कहा, 'मेरे दिमाग में स्वर्ण पदक था, लेकिन फिर भी मैं खुश हूं क्योंकि यह मेरा पहला रजत पदक है। यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रत्येक टूर्नामेंट में मेरी तकनीक में सुधार हुआ है, यह सबसे अहम है।'

वही चैंपियनशिप में अंतिम दिन घरेलू टीम ने अंतिम दिन 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। इसी के साथ भारतीय टीम 23 पदक (2 स्वर्ण, 6 रजत और 15 कांस्य) से पांचवें स्थान पर रही। जापान 18 स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य से संयुक्त पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

Next Story
Share it